Home Blog टायर फटने से प्याज लोड ट्रक अनियंत्रित होकर नाले में घुसी,बड़ा हादसा...

टायर फटने से प्याज लोड ट्रक अनियंत्रित होकर नाले में घुसी,बड़ा हादसा टला

0

Onion loaded truck lost control and fell into the drain after tyre burst, major accident averted

दिलीप टंडन/रीडर्स फर्स्ट न्यूज सारंगढ़ / रायपुर सारंगढ़ मार्ग में तेज रफ्तार प्याज लोड ट्रक का टायर फटने सेअनियंत्रित होकर नाले में घुस गई। इस हादसे में चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए बड़े हादसे को टाल दिया। जिससे कोई जनहानि नही हुई।
रायपुर से सारंगढ- रायगढ़ को जोड़ने वाले नेशनल हाइवे मार्ग में बुधवार मध्य रात्रि में उस वक्त बड़ा हादसा होने से टल गया जब ट्रक के चालक ने अपने तजुर्बे से वाहन को नाले में पलटने से बचा लिया। दरअसल ट्रक क्रमांक सीजी 04 पीसी 9866 का चालक रायपुर मंडी से प्याज लोड लेकर ओडिशा आने के लिए निकला था। वहीं, रात में करीब 1 बजे वाहन सामान्य से अधिक गति में चल रही थी। इस दौरान पुटका नाला के पास ट्रक का सामने का पहिया एकाएक ब्लास्ट होकर फट गया। इससे ट्रक चालक जब तक कुछ समझ पाता तब तक ट्रक बेकाबू होने लगीं और नाले के करीब पेड़ से टकरा कर नाले में कुछ हिस्सा घुस गया। अच्छी बात यह रहा कि ट्रक चालक ने किसी तरह अपने तजुर्बे का परिचय दिया और बेकाबू ट्रक को किसी तरह को रोकने में सफल हो गया। चूंकि अगर ट्रक नही रुकती तो वह गहरे नाले में गिरती । इससे बड़ी दुर्घटना तथा जनहानि से बच गया। फिलहाल हादसे की जानकारी लगते ही सुबह बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीणों का हुजूम मौके पर उमड़ गया था।

Ro.No - 13672/140

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here