Sarangarh Nagar Panchayat building demolished with 106 year old historical Poklane
15 जुलाई 1919 को था सारंगढ़ नगर पंचायत का स्थापना वर्ष।

106 साल के सफर बाद आखिर ढग गया नगर पंचायत बिल्डिंग।
दिलीप टंडन/रीडर्स फर्स्ट न्यूज सारंगढ़ नगर के हृदय स्थल भारत माता चौक में स्थित ऐतिहासिक नगर पालिका बिल्डिंग को एक सदी से ज्यादा पुरानी इमारत को जर्जर की स्थिति को ध्यान में रखते हुए पूरी तरह से पोकलैंड से ढहाया गया।
नगर पालिका सारंगढ़ का पुराना भवन सन् 15 जुलाई 1919 को सारंगढ़ के महाराजा जवाहर सिंग के द्वारा स्थापित करने को बताया जा रहा हैं लगभग एक सदी से ज्यादा होने पर पुरानी जर्जर स्थिति के कारण उक्त बिल्डिंग को 19 जून 2025 को 106 साल बाद पोकलैंड, जेसीबी से पूरी तरह से सीएमओ, इंजीनियर और नगर पालिका कर्मचारियों की उपस्थिति में गिरा दिया गया है।
पुराने ऐतिहासिक नगर पालिका भवन में नगर पालिका अध्यक्ष का सफर इस संबंध में प्राप्त जानकारी अनुसार सारंगढ़ के पहले नगर पालिका अध्यक्ष ,आयोध्या प्रसाद थवाईत बने इसके बाद नगर पालिका अध्यक्ष 2. श्री धर्मजीत सिंह ठाकुर, 3. श्री गिरीजा शंकर नंदे गांधी मार्ग, 4. श्री गणेश प्रसाद शुक्ला जेलपारा, 5. श्री गोवर्धन प्रसाद पाण्डेय बड़े मठपारा, 6. श्री धरणीधर बहिदार पो.ऑ. चौक, 7. श्री मोहन सिंह ठाकुर पोस्ट ऑफिस चौक, 8. श्री गणेश प्रसाद शुक्ला जेलपारा 9. श्री राधेश्याम केशरवानी बनियापारा, 10. श्री गोवर्धन प्रसाद पाण्डेय बड़े मठ पर, 11. श्री रामदास सुल्तानियां सदर बाजार, 12. श्री रामरतन अग्रवाल प्रताप गंज, 13.श्री मोहन सिंह ठाकुर पोस्ट ऑफिस चौक, 14. श्री मोहन सिंह ठाकुर. 15. श्री भरत लाल थवाईत छोटे मठ, 16. श्रीनिवास बहिदार पोस्ट ऑफिस चौक, 17. श्री ईश्वर प्रसाद देवांगन गांधी मार्ग, 18. श्रीमती राजेश्वरी केशरवानी बनियापारा 19. श्री अजय गोपाल पैलपारा, 20. श्रीमती चम्पा ईश्वर देवांगन गांधी मार्ग का नगर पालिका अध्यक्ष कार्यकाल पुराना नगर पालिका भवन सारंगढ़ में रहा इसके बाद दिनांक 14 अक्टूबर 2015 को नया नगर पालिका भवन जेलपारा में चले गए नगर पालिका परिषद का कार्य, प्रारंभ हो गया। वहीं 21वीं नगर पालिका अध्यक्ष श्री अमीत अग्रवाल प्रताप गंज का कार्यकाल नया भवन में रहा तथा 22. श्रीमती सोनी अजय बंजारे रेंजरपारा अध्यक्ष का कार्यकाल रहा, पुराना नगर पालिका भवन ढह जाने के बाद अब ऐतिहासिक नगर पालिका बिल्डिंग इतिहास के पन्नों में सिमट गया है।
इंजीनियर श्री कंवर ने बताया कि पुराने नगर पालिका भवन स्थल का नीचे पार्किंग ऊपर कंपलेक्स बनाने का प्रपोजल भेजा गया है स्वीकृति के बाद जल्द कार्य प्रारंभ होगा।



