Home Blog चुनाव प्रचार के दौरान आदर्श मंडी बनाने किया था वादा..लगातार तीसरी बार...

चुनाव प्रचार के दौरान आदर्श मंडी बनाने किया था वादा..लगातार तीसरी बार स्वीकृत कराए स्वीकृत कराए निर्माण कार्य

0

During the election campaign, he had promised to build an ideal market.. got the construction work approved for the third time in a row

ओपी चौधरी की पहल से आदर्श मंडी पटेल पाली हेतु 260.09 लाख रूपये की मिली स्वीकृति

Ro.No - 13759/82

रायगढ़:- पटेल पाली सब्जी मंडी को आदर्श सब्जी मंडी बनाने की दिशा में विधायक ओपी चौधरी लगातार प्रयत्नशील है। ओपी की पहल पर आदर्श सब्जी मंडी बनाने दिशा में प्रथम चरण के कार्यों के बाद दूसरे चरण में तीन कार्यों के लिए 260.09 लाख रूपये मंडी निधि से स्वीकृति मिली है। जिसके तहत नवीन मंडी प्रांगण पटेलपाली से नहर तक 82.60 लाख की लागत से कांक्रीटीकरण सड़क निर्माण कार्य,ग्राम पटेलपाली के मंडी बायपास मार्ग में 151.92 लाख की लागत से कांक्रीटीकरण सड़क निर्माण,ग्राम पंचायत बेलपाली के प्राथमिक सेवा सहकारी समिति कोडातराई जिला रायगढ़ में 200 मे.टन क्षमता के 2 गोदाम 25.57 लाख की निर्माण लागत से कुल 260.09 लाख रूपये की स्वीकृति मिली। इसके पूर्व गत वर्ष अगस्त माह में हुए दौरे के दौरान विधायक ओपी चौधरी द्वारा 1.67 करोड़ के निर्माण कार्य स्वीकृति किए जाने की जानकारी दी थी। जिसके तहत शेड युक्त चबूतरे, बड़ा गोदाम, किसान सदन और कैंटीन का निर्माण किया जाना था। साथ ही मंडी परिसर में बीटी सड़कें,सीसीटीवी कैमरे और हाई मास्क लाइट एवं सौ टन का धरम कांटा स्थापित किए जाने की बात कही थी। इस वर्ष जनवरी माह में कृषि मंत्री द्वय श्री नेताम और वित्त मंत्री श्री चौधरी ने मंडी के उन्नयन कार्य भूमिपूजन किया था। पटेलपाली में किसानों की सुविधा के लिए आदर्श मंडी के निर्माण के साथ यह मंडी हाईटेक भी होगी। इस मंडी में थोक सब्जी व फल के विक्रय के लिए विभिन्न सुविधाएं विकसित की जा रही है।पटेलपाली में मंडी के उन्नयन कार्य का भूमिपूजन के दौरान मंडी को आदर्श बनाने की दिशा में 4 करोड़ 87 लाख रुपए की स्वीकृत प्रदान की गई । छेरछेरा पर्व के दौरान जिले के किसानों को यह सौगात दी गई। कृषि मंत्री नेताम ने कहा इस सब्जी मंडी के उन्नयन का कार्य प्रदेश के वित्त मंत्री व रायगढ़ के विधायक श्री ओ.पी. चौधरी के अनुशंसा पर किया गया है। मंडी के आदर्श बनाए जाने से जिले भर के किसान बड़ा बदलाव महसूस करेंगे। उन्नत सुविधाओ से किसानों के व्यापार को भी बढ़ावा मिलेगा। करीब 5 करोड़ रुपए की लागत के विभिन्न कार्यों का भूमिपूजन के बाद निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया था।मंडी इस अंचल के हजारों किसानों उम्मीदों और सपनों का प्रतीक बनेगी पटेलपाली मंडी को मॉडर्न हाईटेक मंडी के रूप में विकसित किया जा रहा है। मंडी 17.12 एकड़ क्षेत्रफल में स्थित है। पटेल पाली मंडी के लिए स्वीकृत कार्यों में 07 छायादार चबुतरा का मरम्मत एवं नवीनीकरण कार्य किया जायेगा। परिसर में निर्मित सी.सी.रोड की मरम्मत, वाहनों की पार्किंग का निर्माण, स्ट्रीट लाईट एवं हाई मास्क लाईट की मरम्मत, मेन गेट, चेक पोस्ट स्थापित करने के साथ काऊ केचर, बूम बेरियर और परिसर में सीसी टीवी कैमरा लगाने का कार्य व कम्प्यूटर सेट, तड़ित चालक लगाने का काम होगा। यहां 100 टन का धरमकांटा कम्प्यूटर सेट व अन्य जरूरी उपकरणों की व्यवस्था की जा रही है।

निर्माण कार्यों की मॉनिटरिंग के साथ साथ जरूरत पड़ने पर अन्य विकास कार्यों को भी स्वीकृत कराते है ओपी चौधरी

विधान सभा चुनाव प्रचार के दौरान प्रचार के साथ साथ ओपी चौधरी ने पटेल पाली सब्जी मंडी को आदर्श मंडी बनाने का संकल्प ले लिया उन्होंने महसूस किया कि जिले भर के किसान अपनी उपज बेचने यहां आते है यदि यह मंडी हाई टेक होगी तो किसानों को लाभ होगा। जनता वो दौर भी नहीं भूली है कि संजय मंडी के लिए 14 करोड़ की राशि स्वीकृत होने के बाद भी कार्य नहीं हो पाया वही पटेल पाली सब्जी मंडी में तीसरी बार विकास कार्य स्वीकृत किए गए पहले के कार्यों का टेंडर जारी हो गया निर्माण भी शुरू हो चुका। तीन तीन बार निर्माण कार्यों का जायजा लेने के दौरान जब नई मांग की जाती है तो ओपी चौधरी पुनः इन कार्यों की स्वीकृति के लिए प्रयास करते है। इसलिए आम जनता को यह विश्वास है कि ओपी है तो उम्मीद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here