Sarangarh bus stand is full of chaos, interstate passengers are facing problems, municipal administration is indifferent
केंद्र की स्वच्छता अभियान का भी बंटाधार, जगह जगह कचरे का अंबार

फोटो-1,2 1 सारंगढ़ बस स्टैंड में समुच्चित जल निकासी नहीं होनी से जल भराव
2, बस स्टेंड के बगल में आधा अधूरा कचरा ले जाने सड़ान के बदबू से लोग और यात्रीगण परेशान
दिलीप टंडन/रीडर्स फर्स्ट न्यूज सारंगढ़
अंतरराज्यीय यात्रियों के लिए सारंगढ़ प्रमुख बस स्टैंड है यहां से उड़ीसा के अलावा छत्तीसगढ़ की राजधानी न्यायधानी समेत विभिन्न जिले के लिए सीधी बस सुविधा चलती है। आलम यह है कि पालिका प्रशासन की उदासीनता के चलते बस स्टैंड में प्रभावी मानसून के चलते तालाब जैसी स्थिति निर्मित हुई है जबकि इसके अलावा भारत सरकार की स्वच्छता अभियान का बंटाधार भी जगह कर रही हैं।
रायगढ़ से अलग होकर अपनी छवि को करने के लिए नवगठित सारंगढ़- बिलाईगढ़ जिला आतुर है । शासन की ओर से भी विकास कार्यों के लिए करोड़ों रुपए की सौगात विभिन्न योजनाएं के लिए दि जा रही ताकि सारंगढ़ विकसित सारंगढ़ का नारा सरकार हो सके। हालांकि प्रशासनिक उदासीनता से इसका बंटाधार हो रहा है।जिसमें विडंबना यह कि अंतरराज्यीय बस स्टैंड एक महत्वपूर्ण स्थान है। यह पूरी तरह से बदइंतजामी में का जकड़ा हुआ है। जिसमें प्रभावी मानसून के चलते यहां जल भराव की स्थिति बन गई है। तालाब जैसी स्थिति बनी हुई है । यात्रियों को गंदे पानी से परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जबकि उक्त बस स्टैंड से राजधानी रायपुर एवं न्याय धनी बिलासपुर जैसे बड़े जिले व अन्य जिले से सीधा जुड़ाव है।इसके अलावा ओडिशा के विभिन्न जिले में बस के माध्यम से यात्री रोजाना सफर करते हैं। ऐसा नहीं की इन सभी अव्यवस्था से नगर पालिका प्रबंधन अनजान है। विभागीय अधिकारी कर्मचारियों के अलावा स्वच्छता सफाई दरोगा को भी इन समस्याओं से भली-भांति फिर भी वह उदासीनता की चादर ओढ़ बैठे हैं इसका खामियाजा में यहां की जनता उठा रही है। इसके साथ ही भारत सरकार की स्वच्छता अभियान का भी बेडागर्क हो रहा है। वह भी डबल इंजन की सरकार में। अब देखना यह होगा कि इस पर प्रशासन क्या संज्ञान लेती ।
सफाई को लेकर प्रशासन उदासीन जनता भी लापरवाह
सफाई को लेकर नगर पालिका प्रबंधन लापरवाही बरत रहा है । इसके अलावा उनके कार्यप्रणाली पर कोई आवाज उठाने वाले नही है। दरअसल वर्तमान में पार्षदों को पद से हटा दिया गया है इसमें नगर सरकार मनमानी भरा कार्य और निर्णय ले रही है। इस लापरवाही से लोगो को कई तरह से परेशानी उठाना पड़ रहा है। इसके अलावा जनता जनार्दन भी सफाई और स्वच्छता पर निष्क्रिय है।




