Home Blog पीएमश्री शासकीय प्राथमिक शाला सुरखी में मनाया गया शाला प्रवेशोत्सव और अंतर्राष्ट्रीय...

पीएमश्री शासकीय प्राथमिक शाला सुरखी में मनाया गया शाला प्रवेशोत्सव और अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

0

School Entrance Festival and International Yoga Day were celebrated in PM Shri Government Primary School Surkhi

सौरभ बरवाड़/भाटापारा- दिनाँक 19/06/2025 को पीएमश्री शासकीय प्राथमिक शाला सुरखी में गाँव की सरपंच ज्योति एवं अन्य पंचगण तथा गणमान्य नागरिक, शाला प्रबंध समिति की अध्यक्ष दीपिका यादव एवं समिति के सदस्यों, पालकों, प्रधानपाठक डॉ. इन्द्राणी साहू एवं समस्त शिक्षकों की उपस्थिति में शाला प्रवेशोत्सव धूमधाम से मनाया गया।
जागरूकता रैली निकालकर गाँव भ्रमण किया गया।

Ro.No - 13672/140

सर्वप्रथम माँ वीणापाणी का पूजन अर्चन कर सभी नवप्रवेशी बच्चों का तिलक लगाकर और मुँह मीठा कर स्वागत किया गया तत्पश्चात समस्त विद्यार्थियों को गणवेश वितरण करने के पश्चात न्योता भोज करवाया गया। सरपंच ज्योति के द्वारा शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला गया। शाला समिति की अध्यक्ष दीपिका यादव ने बच्चों को नियमित उपस्थिति के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर प्रधानपाठक द्वारा उपस्थित समस्त गणमान्य नागरिकों से बच्चों का शतप्रतिशत नामांकन और नियमित उपस्थिति में सहयोग के लिए निवेदन किया गया। इस अवसर पर शाला प्रबंध समिति का पुनर्गठन भी किया गया।

21 जून अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस में शाला प्रबंध समिति के सदस्य, पालकों, शिक्षकों और बच्चों ने सामुहिक योग में उत्साह पूर्वक भाग लिया और योग, प्राणायाम, व्यायाम को दैनिक जीवन में शामिल करने का शपथ लिया। इस अवसर पर बाल संसद एवं इकोक्लब का गठन भी किया गया। और सभी ने मिलकर एक पेड़ माँ के नाम लगाने का संकल्प भी लिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here