Home Blog नगर की मूलभूत सुविधाओं को सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने हेतु भाटापारा नगर...

नगर की मूलभूत सुविधाओं को सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने हेतु भाटापारा नगर पालिका परिषद में समग्र विभागीय समीक्षा बैठक सम्पन्न

0

A comprehensive departmental review meeting was held at Bhatapara Nagar Palika Parishad to strengthen and make effective the basic facilities of the city.

सौरभ बरवाड़-भाटापारा– नगर पालिका परिषद, भाटापारा अंतर्गत नगर की विभिन्न जनसुविधाओं को अधिक सुदृढ़, पारदर्शी और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से रविवार को एक महत्वपूर्ण विभागीय समीक्षा बैठक का आयोजन नगर पालिका परिषद कार्यालय में किया गया। बैठक में जल, विद्युत (प्रकाश), स्वास्थ्य, राजस्व, खाद्य, लोक निर्माण विभाग ( पीडब्लयूडी), राष्ट्रीय योजना एवं प्रधानमंत्री आवास योजना से संबंधित कार्यों की बिंदुवार समीक्षा की गई।

Ro.No - 13759/82

बैठक के दौरान जल आपूर्ति व्यवस्था, पाइपलाइन की मरम्मत, टैंकर वितरण, बोरिंग की स्थिति, मोटर सुधार, फिटर कार्य और नई जल टंकियों के निर्माण की प्रगति पर विस्तार से चर्चा की गई। इसी क्रम में विद्युत विभाग के अंतर्गत शहर के विभिन्न वार्डों में स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था, खराब केबलों की मरम्मत, लाइटिंग टाइमिंग की समन्वयता, तथा बंद पड़ी लाइटों को शीघ्र चालू करने की कार्ययोजना पर विचार किया गया।

स्वास्थ्य विभाग से संबंधित समीक्षा में वार्डवार सफाई व्यवस्था, नालियों की नियमित सफाई, कचरा प्रबंधन, सफाई वाहनों की उपलब्धता, उपकरणों की मरम्मत, कर्मचारियों के वेतन एवं पदस्थापना जैसे महत्वपूर्ण बिंदुओं पर गहन विचार-विमर्श किया गया।

इस महत्वपूर्ण बैठक में नगर पालिका उपाध्यक्ष दिलीप छाबड़िया एवं सभापति गण, मुख्य नगर पालिका अधिकारी जफर खान, संबंधित पार्षदगण, समस्त विभागीय अधिकारी, जोन प्रभारी एवं अन्य प्रशासनिक प्रतिनिधि उपस्थित रहे। जनप्रतिनिधियों ने भी क्षेत्र की समस्याओं एवं जनहित से जुड़े सुझाव बैठक में रखे, जिन पर गंभीरता से मंथन किया गया।

इस अवसर पर नगर पालिका परिषद भाटापारा के अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने कहा: हमारा प्राथमिक लक्ष्य नगर की प्रत्येक मूलभूत सुविधा को बेहतर बनाना है। विभागीय समन्वय और पारदर्शिता के साथ हम यह सुनिश्चित करेंगे कि हर योजना का लाभ समयबद्ध रूप से आमजन तक पहुंचे। नागरिकों को गुणवत्तापूर्ण सुविधाएं देना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।

बैठक के अंत में यह सुनिश्चित किया गया कि सभी संबंधित विभाग त्वरित समाधान की दिशा में समन्वित रूप से कार्य करें और सेवा तंत्र को अधिक सशक्त बनाएं, जिससे जनसुविधाएं और अधिक प्रभावी रूप में नागरिकों तक पहुंच सकें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here