Home Blog कोविड वैश्विक महामारी में प्रवासी व्यक्तियों के भोजन के नाम पर बाढ़...

कोविड वैश्विक महामारी में प्रवासी व्यक्तियों के भोजन के नाम पर बाढ़ आपदा मद से करोड़ों रुपए के प्रस्ताव पर रोक लगाने विधायक उत्तरी जांगड़े ने कलेक्टर से की मांग …

0

MLA Uttari Jangde demanded from the collector to stop the proposal of crores of rupees from the flood disaster fund in the name of food for migrant people during the Covid global pandemic…

0 पूर्व में 1 करोड़ 71 लाख की हुई थी फर्जी स्वीकृति

Ro.No - 13672/140

0नया जिला बने सारंगढ़ को 20 करोड़ व अन्य जिलों से शासन को करोड़ रुपये का भेजा गया प्रस्ताव दलाल हुए सक्रिय

0कोविड्-19 महामारी के नाम पर भेजे गए प्रस्ताव का मामला ध्यान आकर्षण के माध्यम से विधानसभा में गूंजेगा

दिलीप टंडन /रीडर्स फर्स्ट न्यूज सारंगढ़ का इतिहास किसी से छिपा नहीं है बड़े-बड़े घोटाले नीचे स्तर से लेकर ऊपर स्तर तक के मिली भगत से हुए हैं सारंगढ़ की तासीर ही कुछ ऐसी है कि यहां चोर पुलिस मुशायरे भाई की तरह कार्य को अंजाम दिया जाता है और करोड़ों रुपए के घोटाले कागज में कर दिए जाते हैं शासन के नाक के नीचे सभी कागजी कार्रवाई होती है। लेकिन किसी को भनक तक नहीं लगती पूरा देश वैश्विक महामारी कोविड-19 से जूझ रहा था और सभी घरों में लॉक थे इस दौरान हजारों की संख्या में अन्य प्रदेश कार्य करने गए प्रवासी मजदूर अपने घर लौटे और उनकी खान-पान की व्यवस्था क्वॉरेंटाइन सेंटर में की गई जहां देश के ऊपर दुखों का पहाड़ टूट रहा था तो दलाल कॉविड-19 के आड़ में लाखों रुपया कमाने की जुगाड़ लगा रहे थे इसका ताजा उदाहरण सारंगढ़ जनपद पंचायत में घटा और तत्कालीन जिला रायगढ़ के जनपद पंचायत सारंगढ़ में एक करोड़ 71 लाख की वैश्विक महामारी के दौरान प्रवासी मजदूरों के लिए क्वॉरेंटाइन सेंटर में दिए गए भोजन के व्यय के नाम पर बाढ़ आपदा मद से राशि स्वीकृत कर ली गई और पंचायत को आवंटित भी कर दी गई इसकी भनक जब जनप्रतिनिधियों को लगी तो उन्होंने उच्च स्तर में शिकायत करते हुए कार्यवाही की मांग की लेकिन खाना पूर्ति के लिए कार्यवाही हुई और घोटाले बच निकले एक बार फिर कोविड-19 वैश्विक महामारी के आड़ में करोड़ों रुपए के घोटाला करने दलाल सक्रिय हो गए हैं।
जिसे लेकर सारंगढ़ विधायक श्रीमती उत्तरी जांगड़े ने पूर्व में हुए घोटाले को ध्यान आकर्षित कराते हुए सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिला कलेक्टर को एक पत्र लिखकर जिला से भेजे गए प्रस्ताव को तत्काल रोकने की मांग की है उन्होंने पत्र में लिखा है कि
कोविड-19 वैश्विक महामारी में एस.डी.आर-एफ मद से राशि दलालो के माध्यम से प्रवासी व्यक्तियों के भोजन व्यवस्था के नाम पर शासन से जिला स्तर पर होने वाली घोटाला को रोकने बाबत्।उपरोक्त विषय पर लेख है कि पूर्व जिला रायगढ़ के माध्यम से जनपद पंचायत सारंगढ़ में दिनांक 06.10.2022 को 171193000/- रूपये ग्राम पंचायतों में ट्रांसफर किया जा चुका है। जिसकी जांच टीम भी गठित हुआ पर आनन-फानन में सरपंच/ सचिव के बचाव पक्ष के जवाब कर दे दिया गया था जबकी कोरोना काल के समय पैसा पंचायतो के माध्यम से व्यय हुआ था। जिससे 15 वे वित्त योजना भरपाई किया जा चुका है। सरपंच/सचिव को लालच में लेकर 50 लाख रू. की कमीशन के चक्कर में फिर से फचाने की कोशिश हो रहा है। अभी वर्तमान समय हमारे सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिला के लगभग 20 करोड़ रूपये से अधिक की राशि शासन को गुमराह करते हुए, दलालो के माध्यम से भ्रष्टाचार करने के राशि भेजवाने का प्रयास किया जा रहा है। अगर समय रहते हुए इसको रोकना अतिआवश्यक है अगर दलाल लोग सफल हो जाते है। तो प्रदेश का सबसे बड़ा घोटाला होगा। शासन को करोड़ो अरबो रूपये का नुकसान उठाना पड़ेगा।अतः श्रीमान जी आपसे सादर निवेदन है कि इस मामले को गंभीरता से ध्यान में रखते हुए तत्काल इस विषय पर रूचि लेते हुए भ्रष्टाचार को रोकने की कृपा करेंगे।
माननीय मुख्यमंत्री को भेजे गए प्रस्ताव इस प्रकार है।
मांग संख्या 58 मुख्यशीर्ष 2225- दैवीय विपत्तियों के संबंध में राहत -02- बाढ़, चक्रवात, भू-स्खलन-112-जनसंख्या का निष्क्रम -5607- बाढ़ बचाव -14- सहायक अनुदान -012- अन्य अनुदान अंतर्गत राज्य आपदा मोचन निधी (SDRF) से नोवेल कोरोना वायरस कोविड – 19 वैश्विक महामारी में प्रवासी व्यक्तियों हेतु क्वारेंटाईन सेंटरो के संचालन में भोजन आदि पर किये गये व्यय के लिये आवंटन उपलब्ध कराये जाने बाबत्।
1.कार्यालय कलेक्टर जिला-सारंगढ़-बिलाईगढ़ (छ.ग.) का ज्ञापन क्र. / 906/ राजस्व / राहत / 2024 सारंगढ़-बिलाईगढ दिनांक-04.03.2024
राशि 153.64 लाख
2.कार्यालय कलेक्टर जिला-सारंगढ़-बिलाईगढ (छ.ग.) का ज्ञापन क्र./2712/कले. रा.ले. / 2023 सारंगढ़-बिलाईगढ दिनांक-12.09.2023
राशि 677.25 लाख
3.कार्यालय कलेक्टर जिला-सारगढ़-बिलाईगढ़ (छ.ग.) का ज्ञापन क्र./2515/कले. /रा.ले. / 2023 सारंगढ़-बिलाईगढ दिनांक-21.08.2023
राशि 603.50 लाख
4.कार्यालय कलेक्टर जिला-सारंगढ-बिलाईगढ़ (छ.ग.) का ज्ञापन क्र. / 2291/कले./ 11/ कले. /रा.ले / 2023 सारंगढ़-बिलाईगढ दिनांक-07.08.2023
राशि866.25 लाख
5.कार्यालय कलेक्टर जिला-सारंगढ-बिलाईगढ (छ.ग.) का ज्ञापन क्र./684/कले. /रा.ले / 2023 सारंगढ-बिलाईगढ़ दिनांक-13.02.2023
राशि 500.00 लाख
6.कार्यालय कलेक्टर जिला-गरियाबंद (छ.ग.) का ज्ञापन क्र / 2072 / आहत आपदा 2024 गरियाबंद दिनांक-2904.2024
राशि 490.75 लाख
7.कार्यालय कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी जिला सक्ती (छ.ग.) का ज्ञापन क्र./1794 / स.अ.रा./2024 सक्ती दिनांक-06.06.2024
राशि 697.77 लाख
8.कार्यालय कलेक्टर (नाजारत शाखा) जिला-सक्ती (छ.ग.) का ज्ञापन क्र./647/नाजारत शाखा / 2022 सक्ती दिनांक-31 10 2022
राशि 371.69 लाख
10.कार्यालय कलेक्टर (राहत शाखा) जिला-जशपुर (छ.ग.) का स्मरण पत्र क्र./492 /राहत आपदा/2024 जशपुर दिनांक-06.06.2024
राशि 500.00 लाख

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here