Governor Deka honored meritorious student Aditya
रायपुर / राज्यपाल रमेन डेका ने आज यहां राजभवन में बेमेतरा जिले के मेधावी छात्र श्री आदित्य तिवारी का सम्मान किया। राज्यपाल श्री डेका ने छात्र को 10 हजार रूपए की प्रोत्साहन राशि प्रदान की, साथ ही राजकीय गमछा एवं स्मृति चिन्ह भेंट किया। श्री डेका ने छात्र के उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।
Ro.No - 14097/135


उल्लेखनीय है कि बेमेतरा जिले के ग्राम जमघट निवासी छात्र आदित्य ने इस वर्ष सीबीएसई 12 वीं बोर्ड की परीक्षा में 97.4 प्रतिशत अंकों के साथ उत्तीर्ण की है साथ ही जेईई मेन्स में 99 प्रतिशत और जेईई एडवान्स परीक्षा में अच्छी रेंक प्राप्त की है। इस अवसर पर छात्र के परिजन भी उपस्थित थे।



