Home Blog  अंतर्राष्ट्रीय नशा मुक्ति दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम

 अंतर्राष्ट्रीय नशा मुक्ति दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम

0

Awareness program on International Day for De-Addiction

रायगढ़ पुलिस को “नशा मुक्त भारत पखवाड़ा” अभियान में मिली उल्लेखनीय सफलता

Ro.No - 13672/140

रायगढ़,  प्रत्येक वर्ष 26 जून को नशीली दवाओं के दुरुपयोग और अवैध तस्करी के खिलाफ अंतर्राष्ट्रीय नशा मुक्ति दिवस मनाया जाता है। इसका मुख्य उद्देश्य आम जनता को मादक पदार्थों के दुरुपयोग और तस्करी के गंभीर दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करना है। इसी क्रम में पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार 12 जून से 26 जून तक जिलेभर में “नशा मुक्त भारत पखवाड़ा” अभियान चलाया गया।

जिला रायगढ़ में पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग कुमार पटेल के मार्गदर्शन पर अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ व्यापक कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान पुलिस ने नशीली दवाओं की तस्करी में शामिल लोगों पर सख्त शिकंजा कसा। उल्लेखनीय है कि 21 और 23 जून को थाना चक्रधरनगर क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए नशीली सिरप और इंजेक्शन की भारी मात्रा जब्त की गई। साथ ही इस अवैध कारोबार में शामिल 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

अंतर्राष्ट्रीय नशा मुक्ति दिवस के अवसर पर डीएसपी श्री सुशांतो बनर्जी के मार्गदर्शन पर आज पुसौर पुलिस द्वारा ग्राम बारोडीपा स्थित शासकीय विद्यालय में स्कूली छात्र-छात्राओं को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक किया गया। बच्चों, शिक्षकगण के साथ उपस्थित लोगों को समझाया गया कि नशीली दवाओं का सेवन स्वास्थ्य, भविष्य और समाज के लिए कितना घातक है। साथ ही पुलिस ने स्थानीय चौक-चौराहों पर आम नागरिकों को भी नशीली दवाओं के दुरुपयोग और अवैध मादक पदार्थों की खरीद-बिक्री के कानूनी परिणामों की जानकारी दी।

पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया कि नशा तस्करों पर कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी और भविष्य में भी ऐसे जागरूकता अभियान के माध्यम से समाज में नशामुक्ति का संदेश दिया जाएगा। रायगढ़ पुलिस ने आम जनता से भी अपील की है कि यदि किसी भी क्षेत्र में नशा तस्करी या नशीली दवाओं की अवैध गतिविधि की जानकारी मिले तो तत्काल पुलिस को सूचित करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here