Home सारंगढ़-बिलाईगढ़ सहसपुर स्कूल में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना अंतर्गत बालिकाओं को बैग...

सहसपुर स्कूल में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना अंतर्गत बालिकाओं को बैग पेन वितरण

0

दिलीप टंडन/रीडर्स फर्स्ट न्यूज सारंगढ।

शासन के निर्देश पर जिले भर में शाला प्रवेश उत्सव मनाया जा रहा है। जिसमे नव प्रवेशी बालक बालिकाओं का सम्मान किया जा रहा है। यह कार्यक्रम बड़े ही उत्साह एवं गरिमामय तरीके से किया जा रहा है।
इस क्रम में जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग, जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ के मार्गदर्शन में शासकीय प्राथमिक शाला सहसपुर में नव प्रवेश बालिकाओं को शाला प्रवेश उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गय उक्त आयोजन के प्रारंभ में लक्ष्मण मालाकार , महिला बाल विकास के विभाग के अधिकारी वा कर्मचारी एवं शाला विकास समिति अध्यक्ष द्वारा बालिकाओं को तिलक लगाकर स्वागत किया गया एवं सभी बालिकाओं को स्कूल बैग पेन कापी प्रदान किया गया।
बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए उक्त कार्यक्रम में उपस्थित सभी पलकों को गीता नायक महिला बाल विकास समन्वयक द्वारा नोनी सुरक्षा योजना सक्षम योजना प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के बारे में जानकारी दी तथा पायल साहू जिला बाल संरक्षण अधिकारी द्वारा बाल विवाह रोकथाम की जानकारी दी गई। उक्त कार्यक्रम में लक्ष्मण मालाकर शाला विकास समिति अध्यक्ष मनी प्रभा त्रिपाठी, प्रधान पाठक नजमीन शेख, गिरजा शंकर साहू
पायल साहू (जिला बाल संरक्षण अधिकारी, मीनू पटेल (संरक्षण आधकारी), रजनीश गेंदलें ( पर्यवेक्षा अधिकारी, आईलिन तिर्की, गीता नायक ( मिशन समन्वयक), प्रतीक जायसवाल, दीपक कुमार देवांगन (डाटा एन्ट्री आपरेटर) उपस्थित रहे।

Ro.No - 13672/140

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here