Home Blog निगम परिवार हमेशा रहेगा आप सेवानिवृत कर्मचारियों के साथ-महापौर चौहान, 6 कर्मचारी हुए...

निगम परिवार हमेशा रहेगा आप सेवानिवृत कर्मचारियों के साथ-महापौर चौहान, 6 कर्मचारी हुए सेवानिवृत्त

0

The corporation family will always be with you retired employees-Mayor Chauhan, 6 employees retired

रायगढ़। एक उम्र के बाद शासकीय कार्य से सेवानिवृत होने की परंपरा है। इसे निभाना होता है, लेकिन सेवानिवृत निगम के हर एक कर्मचारियों के साथ निगम परिवार हमेशा साथ रहेगा।
उक्त बातें सोमवार 30 जून को निगम के सभाकक्ष में आयोजित विदाई समारोह में महापौर श्री जीवर्धन चौहान ने कही। 30 जून सोमवार को निगम के पंप अटेंडेंट श्री अनिल मिश्रा, प्यून श्री आरजू संडे, सफाई दरोगा श्री कमलेश मिश्रा, प्यून श्री राम नारायण तिवारी, श्री नरसिंह माली, श्री सुरेश यादव सेवानिवृत हुए। सभी ने निगम के अंतर्गत 20 से 30 वर्ष तक की सेवा दी। इस मौके पर उन्हें ससम्मान निगम परिवार द्वारा विदाई दी गई। महापौर श्री चौहान ने कहा कि वर्षों से आप सभी ने निगम में अपने कार्य क्षमता का परिचय देते हुए बेहतर परिणाम दिए। अब सेवानिवृत के बाद आप सभी अपने परिवार जनों को समय देते हुए बहुमूल्य समय बिताएंगे। इस दौरान उन्होंने उनके स्वास्थ्य एवं सफल जीवन की कामना की। कमिश्नर श्री बृजेश सिंह क्षत्रिय ने कहा कि एक संस्थान के अंतर्गत जैसा कि नगर निगम है, हम सभी एक परिवार की तरह काम करते हैं। काम में कभी कभी कठिनाई भी आती है। आप सभी आज रिटायरमेंट हो रहे हैं, लेकिन निगम परिवार आपके से अलग नहीं रहेगा। आपके साथ मानवीय संवेदना हमेशा रहेगा। जीवन में हर सुख दुख में निगम परिवार हमेशा आपके साथ रहेगा। इस दौरान उन्होंने सभी सेवानिवृत कर्मचारियों को परिवार के साथ अमूल्य समय बिताने और उनके सुखद, सफल एवं स्वस्थ जीवन बिताने की कामना की। इस दौरान सेवानिवृत सभी कर्मचारियों ने भी अपना सेवाकाल के अनुभव साझा किया। इससे पूर्व विधिवत सेवानिवृत सभी कर्मचारियों का तिलक लगाकर, शाल श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया। उन्हें निगम परिवार की ओर से स्मृति चिन्ह भी भेंट किया गया। कार्यक्रम में एमआईसी सदस्य श्री सुरेश गोयल, नेता प्रतिपक्ष श्री शेख सलीम नियारिया, श्री मुक्तिनाथ बबुआ, श्री दिवेश सोलंकी, उपायुक्त श्री सुतीक्षण यादव, सहायक अभियंता श्री सूरज देवांगन, कार्यालय अधीक्षक श्री राम नारायण पटेल, निगम सचिव श्री अनिल बाजपेई सहित निगम के सभी अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

Ro.No - 13672/140

आयुक्त क्षत्रिय ने अपने वाहन से कर्मचारियों को छोड़ा घर

कार्यक्रम के बाद आयुक्त श्री क्षत्रिय ने अपने और निगम के वाहनों से सभी कर्मचारियों को उनके घर पहुंचाया एवं परिवार जनों से मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना। इस दौरान उन्होंने सभी कर्मचारियों के परिवार जनों से खुशी खुशी समय बिताने एवं किसी भी तरह की आवश्यकता होने पर निगम प्रशासन से संपर्क करने की बात कही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here