Home बिलासपुर सरपंच प्रतिनिधि क्रांति कुमार साहू के आतिथ्य में डी ए वी पब्लिक...

सरपंच प्रतिनिधि क्रांति कुमार साहू के आतिथ्य में डी ए वी पब्लिक स्कूल वेद परसदा में दो दिवसीय खेल का हुआ सफल आयोजन

0

 

प्रमोद अवस्थी मस्तूरी। डी ए वी मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल वेद परसदा मस्तूरी में वार्षिक खेल समारोह का आयोजन किया। यह दो-दिवसीय आयोजन भव्य था, जिसमें पहले दिन मस्तूरी के सरपंच प्रतिनिधि कांति कुमार साहू और उप-सरपंच संतोष निणेंजक सहित विशिष्ट अतिथि ने डी ए वी स्पोर्ट्स फ्लैग को फहराया और खेल का आयोजन मशाल जलाकर किया। साथ ही, बच्चों ने मार्च पास्ट करके झंडे को सलामी दी। व्यायाम शिक्षक मोहित राम ने खेल के लिए शपथ दिलाई ,जिसे बच्चों और शिक्षकों ने ग्रहण किया। छत्तीसगढ़ी नृत्य के साथ कार्यक्रम शुरू हुआ।

Ro.No - 13672/140

“मुख्य अतिथि ने बच्चों को प्रोत्साहित करने के लिए सुवचन के साथ बधाई दिए । शाला की प्रधानाचार्य श्रीमती श्वेता श्रीवास्तव ने बच्चों को खेल के महत्व को बताते हुए प्रोत्साहित किया। तत्पश्चात, मुख्य अतिथि ने खेल को आयोजित करने की अनुमति दी, जिससे खेल का शुभारंभ हुआ।”

सबसे पहले 30 मीटर रेस और फ्रॉक जंप में छोटे बच्चों ने हिस्सा लिया, जिसमें प्रथम अपूर्वी चौहान, द्वितीय आयुषी गुप्ता, तिसरे नंबर में आरुषि सिंह रही। फ्रॉक जंप में प्रथम तेजस आंचल, द्वितीय जॉनसन और तृतीय हर्षवर्धन निषाद ने श्रेष्ठ प्रदर्शन किया। छोटे बच्चों के लिए फ्रॉक जंप और 50 मीटर रेस भी आयोजित हुआ, खेल में सभी हाउस के बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

इस दो-दिवसीय खेल में अन्य भी खेल शाला में आयोजित किए गए, पहले दिन छोटे बच्चों के साथ बड़े बच्चों की भी खेल प्रतिस्पर्धा हुई, जिसमें स्पून लेमन राइस, 50 मीटर रेस, खो-खो, क्रिकेट, बैलून रेस हुआ। दूसरे दिन के खेलों में स्लो साइकिल रेस, 100 मीटर रेस, 400 मीटर रेस, शॉट पुट, लॉन्ग जंप, हाई जंप, जैवलिन थ्रो, कबड्डी, रस्सा कसी, क्रिकेट, आदि का आयोजन किया गया l शाला में चार हाउस के अंतर्गत बच्चों ने भाग लिया, जो कि एस्टर, कॉसमोस, फेनेल, और कैलेंडुला हैं, जिसमें विनर हाउस कैलेंडुला
घोषित किया गया।

“खेल से मानसिक और शारीरिक विकास होता है, जिसे बच्चों ने वार्षिक खेल के माध्यम से अपनी अनुभूतियों में महसूस किया। शाला में हमेशा से बच्चों ने खेल क्षेत्र में श्रेष्ठ प्रदर्शन किया है और इससे बहुत सी उपलब्धियां हासिल की हैं, जिससे हमेशा से शाला का गौरव बढ़ाया गया है। इस प्रकार, खेल का समापन एक मनोहर और मनोरंजक समारोह के साथ हुआ, जिसमें बच्चों ने वार्षिक खेल का आनंद लिया।”
ज्ञात हो कि पिछले वर्ष स्कूल के बच्चो ने प्रदेश के बाहर खेलकर प्रचार्या स्वेता श्रीवास्तव एवं स्कूल तथा क्षेत्र का नाम रोशन किया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here