Home Blog सफाईकर्मियों के बीच रेनकोट वितरण

सफाईकर्मियों के बीच रेनकोट वितरण

0

Distribution of raincoats among sanitation workers

सौरभ बरवाड़/भाटापारा– आज भाटापारा नगर पालिका परिषद् द्वारा बरसात के मौसम को ध्यान में रखते हुए स्वच्छता कर्मचारियों को रेनकोट वितरित किए गए। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने कहा कि स्वच्छता कर्मचारी वर्षभर हर परिस्थिति में नगर की सफाई व्यवस्था को बनाए रखने का कार्य करते हैं। ऐसे में बरसात के मौसम में उन्हें सुरक्षित रखने एवं उनकी सुविधा हेतु रेनकोट वितरण एक आवश्यक कदम है।

Ro.No - 13672/140

नगर पालिका प्रशासन की इस पहल से कर्मचारियों में हर्ष देखा गया। उन्होंने रेनकोट प्रदान करने हेतु प्रशासन का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के दौरान सभापति सतीश तलरेजा, पार्षद चंद्रशेखर चक्रधरी, देवेंद्र साहू गोवर्धन डहरिया, शुभम राजपूत, मनीष पंजवानी, स्वास्थ निरीक्षक आनंद राठौर, पार्षद प्रतेश राठौर उपस्थित रहे।

अश्वनी शर्मा ने कहा कि स्वच्छता कर्मचारी वर्षभर हर परिस्थिति में नगर की सफाई व्यवस्था को बनाए रखने का कार्य करते हैं। ऐसे में बरसात के मौसम में उन्हें सुरक्षित रखने एवं उनकी सुविधा हेतु रेनकोट वितरण एक आवश्यक कदम है। साथ ही उन्हें निर्देश दिए की नगर में बरसात के दौरान साफ़ सफाई एवं जल भराव के समस्यों को ध्यान देते हुए तत्पर कार्य करे।

इस अवसर पर सभापति सतीश तलरेजा ने कहा कि स्वच्छता कर्मचारी नगर की सफाई व्यवस्था की रीढ़ हैं। उनकी सुरक्षा और सुविधा के लिए रेनकोट वितरण एक महत्वपूर्ण पहल है। साथ ही उन्होंने नगर पालिका के अधिकारियों को निर्देशित किया कि बरसात के दौरान जलभराव एवं स्वच्छता संबंधी समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जाए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here