Home Blog जिला चिकित्सालय सारंगढ़ में नेशनल डॉक्टर्स डे के अवसर पर स्वास्थ्य सुविधा...

जिला चिकित्सालय सारंगढ़ में नेशनल डॉक्टर्स डे के अवसर पर स्वास्थ्य सुविधा का हुआ विस्तार

0

Health facilities were expanded on the occasion of National Doctors Day at District Hospital Sarangarh

सिकल सेल प्रबंधन केन्द्र का शुभारंभ

Ro.No - 13672/140

हम सभी जानते हैं, कि हमारे जीवन में डॉक्टर की कितनी अहमियत है, ऐसे में ‘राष्ट्रीय डॉक्टर दिवस’ समाज में डॉक्टरों के योगदान को सम्मान देने और मान्यता देने के लिए मनाया जाता है, खासकर स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्रों में ये दिन डॉक्टर के प्रयासों के लिए आभार व्यक्त करने का होता है.

दिलीप टंडन/ रीडर्स फर्स्ट न्यूज
माननीय मुख्यमंत्री छ.ग. शासन विष्णुदेव साय तथा स्वास्थ्य मंत्री श्याम विहारी जायसवाल के द्वारा छ.ग. में लगातार स्वास्थ्य सुविधाओं में विस्तार की जा रही है इसी तारतम्य में कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे के निर्देशानुसार तथा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ एफ.आर. निराला एवं सिविल सर्जन सह-मुख्य अस्पताल अधीक्षक डॉ. दीपक कुमार जायसवाल के मार्गदर्शन में जिला चिकित्सालय में आज नेशनल डॉक्टर्स डे के अवसर पर कलेक्टर डॉ. संजय कन्नीजे के द्वारा सिकल सेल प्रबंधन सह उपचार एवं परामर्श केन्द्र का शुभारंभ जिला चिकित्सालय सारंगढ़ के सभा कक्ष में किया गया। कलेक्टर महोदय के द्वारा समस्त जिला चिकित्सालय के डॉक्टर्स एवं स्टॉफ को डॉक्टर्स डे की बधाई एवं शुभकामनाएँ देते हुए बताया गया कि हमारे पास जो मानव संसाधन व सुविधा उपलब्ध है उसी के माध्यम से लोगों को बेहतर से बेहतर स्वास्थ्य सुविधा प्रदाय करना है एवं सभी को कर्तव्यनिष्ठ के साथ-साथ गुणवत्ता वाली सेवा प्रदान करना है ताकि लोगो को किसी प्रकार की अनावश्यक असुविधा का सामना न करना पड़े। सिविल सर्जन डॉ. दीपक जायसवाल बताया गया कि जिला चिकित्सालय सारंगढ़ में निशुल्क सिकल सेल प्रबंधन केन्द्र का शुभारंभ होने से सिकल सेल के मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मिलेगी एवं संबंधित मरीजों का सिकल सेल कार्ड बनाते हुए उनका पूडी आई

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here