Home Blog हत्या का प्रयास व डकैती करने वाले आरोपीगण को पुलिस ने किया...

हत्या का प्रयास व डकैती करने वाले आरोपीगण को पुलिस ने किया गिरफ्तार

0

कुल 07 आरोपियों क़ो गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

पुलिस अधीक्षक आंजनेय वार्ष्णेय, अति0 पुलिस अधीक्षक श्रीमती निमीषा पाण्डेय एवं एसडीओपी श्रीमती स्नेहिल साहू के द्वारा हत्या का प्रयास एवं डकैती के आरोपीगण को त्वरित गिरफ्तार करने के लिए निर्देशित किये जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ की पुलिस क़ो आरोपियों क़ो गिरफ्तार करने मे सफलता प्राप्त हुई

Ro.No - 13672/140

अप0क्रं0- 318/25 धारा:- 109(1),310(2) बीएनएस:- प्रकरण में प्रार्थी अमितेश केशरवानी थाना उपस्थित आकर एक लिखित आवेदन पेश किया की इसका छोटा भाई मयूरेश केशरवानी उर्फ बंटी घटना दिनांक-02.07.2025 के लगभग 09.00 बजे रात्रि में उसके मार्बल दुकान रायगढ़ रोड के पास बैठा था कि उसी समय 10-15 लोगो के द्वारा उसके उपर जान लेवा हमला कर मारपीट कर चोंट पहुंचाकर उसके साथ लूट किये है उक्त आवेदन पर आरोपीगणों के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया है। विवेचना दौरान प्रकरण के आरोपियों के पता तलाश हेतु जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ पुलिस कि सयुंक्त टीम द्वारा प्रकरण के फरार आरोपियों का पता तलाश कर उन्हें घेरा बंदी कर पकड़ा गया। प्रकरण के आरोपीगण (1) आशीष कुमार पटेल पिता हेमलाल पटेल उम्र थाना सारंगढ़ जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ (छ०ग०) 19 वर्ष साकिन गुड़ीहारी (2) धीरज कहार पिता स्व०राजेश कहार उम्र 35 वर्ष साकिन रेंजरपारा सारंगढ़ थाना सारंगढ़ जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ (छ०ग०) (3) अजय बंजारे पिता कन्हैया लाल बंजारे उम्र 40 वर्ष साकिन रेंजरपारा सारंगढ़ थाना सारंगढ़ जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ (छ०ग०) (4) आयुष दुबे पिता मनोज दुबे उम्र 19 वर्ष साकिन बड़े मठपारा सारंगढ़ थाना सारंगढ़ जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ (छ०रा०) (5) चारु शर्मा पिता गोपाल शर्मा उम्र 28 वर्ष साकिन फुलझरियापारा सारंगढ़ थाना सारंगढ़ जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ (छ०ग०) (6) मंधावा मिरी पिता तीजराम मिरी उम्र 31 वर्ष साकिन रेजरपारा सारंगढ़ थाना सारंगढ़ जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ (छ०ग०) (7) संजय मिरी पिता रामेश्वर मिरी उम्र 33 वर्ष साकिन रेंजरपारा सारंगढ़ थाना सारंगढ़ जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ (छ०ग०) को विधिवत् दिनांक- 03.07.2025 बजे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है। प्रकरण के अन्य फरार आरोपियों का पता तलाश किया जा रहा है

उपरोक्त कार्यवाही में जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ की सयुंक्त टीम एवं समस्त स्टाफ की प्रमुख भूमिका रही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here