There was a fight between two parties in the jute mill area, police started investigation
रायगढ़।
शहर के जूट मिल गेट के सामने शनिवार को दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई, जिससे क्षेत्र में तनाव का माहौल बन गया। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें साफ तौर पर देखा जा सकता है कि दोनों पक्षों के लोग एक-दूसरे से मारपीट कर रहे हैं और स्थिति काफी तनावपूर्ण हो गई थी।
Ro.No - 13672/140


सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को काबू में किया। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए एफआईआर दर्ज कर ली है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और तनाव को देखते हुए इलाके में एहतियात बरत रही है।



