‘Jai Shri Ram’ echoed in Karachi of Pakistan too, Kazmi became Sita, Ashman became Ram… Pakistani drama group staged Ramayana
Ramayana in Pakistan: पाकिस्तान के कराची शहर में मुस्लिम कलाकारों ने रामायण का मंचन किया, जिसको लेकर पाकिस्तानी नाटक ग्रुप की काफी तारीफ हो रही है. वीकेंड में कराची आर्ट्स काउंसिल में रामायण का मंचन किया गया था. कराची के ‘मौज’ ग्रुप की ओर से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का इस्तेमाल करके मंचन किया गया था.

कलाकारों को नहीं मिली कोई धमकी
वीकेंड में कराची आर्ट्स काउंसिल में रामायण का मंचन करने वाले नाटक समूह ‘मौज’ को एआई तकनीक का उपयोग करके महाकाव्य को जीवंत बनाने के उनके प्रयासों के लिए खूब तारीफें मिली हैं। निर्देशक योहेश्वर करेरा ने कहा कि उन्हें कभी नहीं लगा कि ‘रामायण’ का मंचन करने से लोग उन्हें नापसंद करेंगे या उन्हें किसी तरह की धमकी का सामना करना पड़ेगा।
क्या बोले डायरेक्टर ?
उन्होंने कहा, ‘रामायण को मंच पर जीवंत करना मेरे लिए एक अविश्वसनीय अनुभव है और यह दर्शाता है कि पाक समाज जितना माना जाता है, यह उससे ज्यादा सहिष्णु है. उन्होंने आगे कहा कि उनके रामायण नाटक को लोगों से प्यार और अच्छी प्रतिक्रिया मिली है. समीक्षकों ने भी इसके सभी कलाकारों की सराहना की है. कला और फिल्म समीक्षक ओमैर अलवी ने कहा, उन्हें कहानी की ईमानदारी ने प्रभावित किया, संगीत, लाइट, कलरफुल कॉस्ट्यूम और पूरे शो की भव्यता काफी शानदार थी.
सीता का किरदार निभा रही निर्माता राणा काजमी ने कहा कि उन्हें प्राचीन कथा को दर्शकों के लिए एक जीवंत अनुभव के रूप में प्रस्तुत करने का विचार बहुत आकर्षक लगा।
कहानी की ईमानदारी ने किया प्रभावित
कला एवं फिल्म समीक्षक ओमैर अल्वी ने कहा कि वे कहानी कहने की ईमानदारी से प्रभावित हुए और शो में लाइट, संगीत, रंग और भावपूर्ण डिजाइन ने शो में चार चांद लगा दिए. उन्होंने आगा कहा कि रामायण एक ऐसा महाकाव्य है, जो दुनिया भर के लाखों लोगों को जोड़ता है.



