Home Blog एक पेड़ माँ के नाम विधायक इंद्र साव ने नए विधानसभा में...

एक पेड़ माँ के नाम विधायक इंद्र साव ने नए विधानसभा में किया पौधा रोपण

0

MLA Indra Sao planted a tree in the name of mother in the new assembly

सौरभ बरवाड़/भाटापारा::– ‘एक पेड़ माँ के नाम‘ अभियान के तहत विधान सभा कार्यवाही के पश्चात विधायक इंद्र साव ने भी नए विधानसभा परिसर पर पौधारोपण करते हुए इसे पर्यावरण संरक्षण का प्रतीक बताया।

Ro.No - 13672/140

छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र के पहले दिन की कार्यवाही के पश्चात समस्त विधायकों ने नए विधानसभा परिसर पर पौधा रोपण किया।क्षेत्र के कांग्रेस विधायक इंद्र साव ने भी एक पेड़ मां के नाम पर पौधारोपण किया। विधायक श्री साव ने चर्चा में कहा कि प्रकृति की सुंदरता और भविष्य को देखते हुए प्रत्येक व्यक्ति को ना केवल पौधारोपण करना चाहिए बल्कि उसका संरक्षण भी करना चाहिए। प्रकृति जीवन देने के साथ साथ बिना किसी स्वार्थ के अपनापन भी देती हैं ।पौधरोपण से हम न केवल पर्यावरण को सुरक्षित करते हैं, बल्कि भावी पीढ़ियों को स्वच्छ ताजी हवा और स्वस्थ वातावरण मिलता है।इस दौरान सभी विधायकों ने एक पेड़ मां के नाम अभियान में हिस्सा लेकर नए विधानसभा परिसर में पौधारोपण किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here