Home Blog ज्वेलर्स और नागरिक ध्यान दें – चोरी गए आभूषणों की पहचान में...

ज्वेलर्स और नागरिक ध्यान दें – चोरी गए आभूषणों की पहचान में पुलिस को दें सहयोग

0

Attention jewelers and citizens – cooperate with the police in identifying stolen jewellery

  • आपकी एक सूचना बना सकती है न्याय का रास्ता – पुलिस की जनअपील
  • श्री श्याम मंदिर में बड़ी चोरी – रायगढ़ पुलिस की जनता से अपील
  • धार्मिक आभूषणों की चोरी, पुलिस की अपील दें सहयोग
  • श्याम मंदिर से ₹25 लाख की चोरी – चोरों की तलाश में पुलिस, जनता से मांगी मदद
  • धार्मिक आस्था पर चोट – श्याम बाबा के मुकुट सहित लाखों के आभूषण चोरी
  • रायगढ़ पुलिस की अपील: श्याम मंदिर चोरी की जानकारी दें, पहचान रहेगी गोपनीय
  • श्रद्धा के साथ हुई साजिश – श्याम मंदिर चोरी में मदद करें, तुरंत दें सूचना

रायगढ़ पुलिस की जनअपील (श्री श्याम मंदिर चोरी प्रकरण)

Ro.No - 13672/140

रायगढ़। दिनांक 13-14 जुलाई 2025 की रात्रि संजय कॉम्पलेक्स स्थित श्री श्याम मंदिर में अज्ञात चोर द्वारा मंदिर का ताला तोड़कर श्री श्याम बाबा का सोने का मुकुट, कुण्डल, 4 नग छत्तर, गलपटिया तथा नगद राशि लगभग ₹2,00,000 एवं कुल लगभग ₹25,00,000 के सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर लिए गए हैं। उक्त मामले में कोतवाली पुलिस द्वारा अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना की जा रही है।

इस अपील के माध्यम से चोरी गए धार्मिक आभूषणों की तस्वीरें सार्वजनिक की जा रही है, आम नागरिकों, सराफा व्यवसायियों एवं ज्वेलर्स से रायगढ़ पुलिस अपील करती है कि यदि कोई व्यक्ति उक्त चोरी गए आभूषणों की बिक्री या गिरवी रखने हेतु संपर्क करता है, तो तत्काल इसकी सूचना कोतवाली पुलिस (9479193209) या पुलिस कंट्रोल रूम (9479193299) को दें। आपकी एक सूचना, अपराधियों को पकड़वाने में अहम भूमिका निभा सकती है। आप चाहें तो आपका नाम व पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी। कृपया इस अपील को अपने सभी व्हाट्सएप ग्रुप और सोशल मीडिया अकाउंट पर आभूषणों के तस्वीरों के साथ साझा करने का कष्ट करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here