Home Blog एटीएम कार्ड बदलकर धोखाधड़ी करते हुए रकम निकालने वाले आरोपी को किया...

एटीएम कार्ड बदलकर धोखाधड़ी करते हुए रकम निकालने वाले आरोपी को किया गया गिरफ्तार

0

*थाना कसडोल पुलिस द्वारा आरोपी को जिला प्रतापगढ़ उत्तर प्रदेश से लिया गया हिरासत में*

● *मई माह में आरोपी द्वारा दो व्यक्तियों का एटीएम बदलकर कुल ₹43,700 रकम लिया गया था निकाल*

Ro.No - 13672/140

● *जिला बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस की अपील एटीएम में रकम निकलने के दौरान हमेशा सावधानी बरतें*

सौरभ बरवाड़/बलौदाबाजार- दिनांक घटना समय 13.05.2025 के 18:00 बजे घटनास्थल *ग्राम कटगी स्थित एटीएम में प्रार्थी दिलेश्वर साहू निवासी ग्राम बैजनाथ एवं लीलापति कैवर्त निवासी ग्राम मिरचीद देवरहा से अज्ञात आरोपी द्वारा उन दोनों का एटीएम बदलकर टिकेश्वर साहू के एटीएम से ₹23,700 एवं लीलापति के एटीएम से ₹20,000 कुल ₹43,700 रकम को धोखाधड़ी कर निकाल* लिया गया। कि रिपोर्ट पर थाना कसडोल में अपराध क्र. 339/2025 धारा 318(4) बीएनएस का प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

प्रकरण में *पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता के कुशल निर्देशन में थाना कसडोल पुलिस द्वारा प्रकरण में जांच एवं विवेचना कार्यवाही करते हुए आरोपी अनिल कुमार सरोज को जिला प्रतापगढ़ उत्तर प्रदेश से हिरासत में लिया* गया, जिससे पूछताछ करने पर आरोपी द्वारा उक्त दोनों प्रार्थियों के एटीएम कार्ड को बदलकर कुल ₹43,700 की रकम निकलना स्वीकार किया गया। कि प्रकरण में आरोपी को आज दिनांक 17.07.2025 को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने की प्रक्रिया की जा रही है।

आरोपी- अनिल कुमार सरोज उम्र 45 वर्ष निवासी परसरामपुर थाना रानीगंज जिला प्रतापगढ़ उत्तर प्रदेश

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here