Home Blog ईडी ने मांगी 15 दिन की रिमांड, कोर्ट ने 5 दिन पर...

ईडी ने मांगी 15 दिन की रिमांड, कोर्ट ने 5 दिन पर भेजा: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को झटका

0

रायपुर: पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल को प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी के बाद उन्हें रायपुर के विशेष कोर्ट में पेश किया गया, जहाँ से उन्हें 5 दिन की ED रिमांड पर भेज दिया गया है। सूत्रों के अनुसार, ED ने 15 दिन की रिमांड मांगी थी, लेकिन कोर्ट ने केवल 5 दिन की ही अनुमति दी। बताया जा रहा है कि चैतन्य बघेल की गिरफ्तारी छत्तीसगढ़ शराब घोटाला मामले में हुई है, हालांकि ED ने अभी तक इस संबंध में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है।


 

Ro.No - 13672/140

छापेमारी और गिरफ्तारी

 

ED की टीम गुरुवार सुबह करीब 6 बजे पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के आवास पर छापेमारी के लिए पहुँची थी। इसी दौरान चैतन्य बघेल को गिरफ्तार किया गया। यह घटना ऐसे समय में हुई है जब चैतन्य बघेल का जन्मदिन भी है, जिसका जिक्र भूपेश बघेल ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में भी किया था।


 

प्रदेशव्यापी विरोध प्रदर्शन

 

चैतन्य बघेल की गिरफ्तारी के बाद पूरे छत्तीसगढ़ में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया है। मॉनसून सत्र के कारण सभी कांग्रेस विधायक रायपुर में मौजूद थे और खबर मिलते ही वे भूपेश बघेल के आवास पर पहुँचे। इसके अलावा, कोर्ट के बाहर भी बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे। कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने इस मुद्दे पर एकजुटता का प्रदर्शन करते हुए कहा कि वे इस पूरी कार्रवाई का विरोध करेंगे। गौरतलब है कि ED ने इससे पहले भी भूपेश बघेल के आवास पर छापेमारी की थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here