Continuous action is being taken against those who spread rumours on social media regarding irregularities in government procurement
● अब तक सोशल मीडिया में इस प्रकार से अफवाह फैलाने वाले 15 लिंक को किया गया चेक

● सोशल मीडिया मानिटरिंग सेल के माध्यम से 02 लोगों को अफवाह फैलाने पर किया गया नोटिस जारी
● किसी बात की सत्यता प्रमाणित होने के पूर्व किसी प्रकार का सोशल मीडिया पोस्ट ना करें, यह डाल सकता है आपको परेशानी में
सौरभ बरवाड़/बलौदाबाजार– अभी कुछ दिनों से सोशल मीडिया में राज्य शासन विरोधी विभिन्न प्रकार के सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम से शासकीय खरीदी में गड़बड़ी को लेकर अफवाह फैलाई जा रही है। जिला बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस एवं सोशल मीडिया मॉनिटरिंग सेल के माध्यम से ऐसी अफवाह फैलाने वाले पोस्ट पर लगातार निगाह रखी जा रही है, जिसके तहत शासकीय खरीदी में गड़बड़ी को लेकर, सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम से अफवाह फैलाने वाले कुल 15 लिंक को चेक किया गया है तथा ऐसे पोस्ट करने वाले 02 लोगों को नोटिस जारी भी किया गया है। पुलिस की अपील किसी बात की सत्यता प्रमाणित होने के पूर्व, किसी भी प्रकार का सोशल मीडिया पोस्ट ना करें। सोशल मीडिया के माध्यम से किसी भी प्रकार से अफवाह फैलाने वाले लोगों के विरुद्ध कार्यवाही की जारी है। ऐसा कोई भी भ्रामक या तथ्यहीन पोस्ट आपको परेशानी में डाल सकता है।



