Home Blog 3अगस्त को रामायण ज्ञान परीक्षा का आयोजन, प्रमुखजनों को बेल का पौधा अर्पण...

3अगस्त को रामायण ज्ञान परीक्षा का आयोजन, प्रमुखजनों को बेल का पौधा अर्पण कर आमंत्रण

0

 

आचार्य झम्मन शास्त्री प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष शिवरतन शर्मा,नपा अध्यक्ष अश्वनी शर्मा एवं सुशील शर्मा को आमंत्रण

Ro.No - 13672/140

 

 

सौरभ बरवाड़/भाटापारा- संस्कृति संस्कार एवं जन सरोकारों के मसले पर निरंतर सक्रिय तथा विभिन्न आयोजनों एवं आयामों के माध्यम से रचनात्मकता का संदेश प्रसार करने वाली संस्था सरयू साहित्य परिषद द्वारा प्रतिवर्ष तुलसी जयंती के उपलक्ष्य समस्त ब्राम्हण प्रकल्पों की भागीदारी एवं सहयोग से संस्कार एवं संस्कृति प्रसार का उदेश्य लेकर रामायण ज्ञान परीक्षा प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता है।

__________________________

3अगस्त को होगा आयोजन

___________________________

प्रतिवर्ष की परिपाटी के अनुसार इस वर्ष भी आयोजन की रुपरेखा रखी गयी है एवं तीन अगस्त दिन रविवार को दोपहर तीन बजे परीक्षा स्थानीय रेस्ट हाउस के सामने शासकीय नगर पालिका कन्या उच्चतर विद्यालय मे आयोजित होगी,दो वर्गो मे आयोजित होने वाली इस परीक्षा मे प्रथम वर्ग की अधिकतम आयु 20वर्ष एवं द्वितीय वर्ग की अधिकतम आयु 40वर्ष निर्धारित की गयी है,साथ ही साथ आयु निर्धारण के मापदण्ड मे नहीं आने वाले वरिष्ठजन भी परीक्षा मे बैठ सकते है लेकिन वे प्रतियोगिता के दायरे मे नहीं आयेंगे।

___________________________

पूर्व संध्या पर प्रेरक सभा की विशेष पहल

___________________________

रामायण ज्ञान परीक्षा आयोजन मे इस वर्ष एक अहम कड़ी जुड़ रही है और वह है प्रेरक सभा का आयोजन जिसका उद्देश्य परीक्षार्थियों को परीक्षा के संबंध मे मार्गदर्शन प्रोत्साहन एवं परीक्षा मे पूछे जाने वाले प्रश्नों के स्वरुप की जानकारी,पूरी तरह एक प्रेरक बिन्दु पर आधारित यह प्रेरक सभा परीक्षा की पूर्व संध्या 2अगस्त को दोपहर तीन बजे परीक्षा केंद्र मे आयोजित होगी, प्रश्न प्रारुप, प्रेरक प्रसंग,प्रोत्साहन एवं प्रेरणा के बिन्दु पर आधारित प्रेरक सभा मे विभिन्न वक्ताओं के द्वारा मार्गदर्शन किया जाएगा।

__________________________

बेल पौधा का अर्पण कर अतिथियों को आमंत्रण

___________________________

3अगस्त को आयोजित होने वाली रामायण ज्ञान परीक्षा के लिए पंजीयन की प्रक्रिया प्रारंभ हो गयी है तथा दस रुपया प्रवेश शुल्क के साथ परिक्षार्थी पंजीयन प्रक्रिया मे भागीदारी निभा रहें है, समस्त ब्राम्हण प्रकल्पों की भागीदारी एवं सहयोग से आयोजित होने वाले इस महत्वपूर्ण परीक्षा मे एक अहम कड़ी होती है नगर के प्रमुख जनों का आशीर्वाद एवं प्रोत्साहन जिसके तहत इस वर्ष की परीक्षा मे आशीर्वाद एवं प्रोत्साहन के लिए व्याख्यान दिवाकर आचार्य झम्मन शास्त्री,प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष शिवरतन शर्मा,नगर पालिका अध्यक्ष अश्वनी शर्मा तथा पूर्व कृषि उपज मंडी अध्यक्ष सुशील शर्मा को बेल का पौधा अर्पित कर अतिथि की गरिमामय उपस्थिति के लिए आमंत्रित किया गया इस अवसर पर परिषद के अध्यक्ष गौरीशंकर शर्मा,पत्रकार मुकेश शर्मा,हरिहर शर्मा,कविता शर्मा, राकेश चौबे,मानिक प्रसाद मोनू दुबे,अनिल ओझा आदि प्रमुख रुप से उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here