Home Blog  ग्राम मोपका में लाठी डंडे से मारपीट कर हत्या करने वाले आरोपी...

 ग्राम मोपका में लाठी डंडे से मारपीट कर हत्या करने वाले आरोपी पति-पत्नी को को किया गया गिरफ्तार

0

The husband and wife accused of murder by beating with sticks in village Mopka were arrested

● आरोपियों द्वारा दीवाल उठाने की बात को लेकर अपने पड़ोसी भाई की पीटते हुए कर दी गई हत्या

Ro.No - 13672/140

● मृतक मनाराम की इलाज के दौरान डीकेएस अस्पताल रायपुर में हो गई मृत्यु

● आरोपी एवं मृतक दोनों रिश्ते में है भाई

सौरभ बरवाड़/भाटापारा– दिनांक 20.07.2025 को प्रार्थिया कौशल्या निषाद निवासी ग्राम मोपका द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि आरोपियों द्वारा दीवाल उठाया जा रहा था, जिससे प्रार्थिया के घर में पानी जमा हो जा रहा था, जिसके संबंध में बात करने एवं मना करने के लिए दिनांक 18.07.2025 को करीबन 07:00 बजे प्रार्थिया का पति बाहर गली में गया था, कि इसी बीच रिश्ते में जेठ आरोपी मनहरण निषाद एवं जेठानी सुरजोतिन निषाद द्वारा वाद विवाद कर प्रार्थिया के पति को डंडा से मारपीट किया गया। यह देख प्रार्थिया द्वारा छुड़ाने का प्रयास किया गया तो आरोपियों द्वारा प्रार्थिया को भी डंडे से मारपीट किया गयाः मारपीट करने से प्रार्थिया का पति बेहोश होकर वहीं पर गिर गया। प्रार्थिया के पति के सिर, आंख, नाक आदि जगह गंभीर चोंट आया था, जिसे इलाज के लिए तुरंत जिला अस्पताल बलौदाबाजार लाया गया, जहां उसकी स्थिति देखते हुए डीकेएस अस्पताल रायपुर रिफर किया गया, जहां पर दिनांक 19.07.2025 के सुबह प्रार्थिया के पति मनाराम की मृत्यु हो गई।

कि रिपोर्ट पर थाना भाटापारा ग्रामीण में अपराध क्र. 470/2025 धारा 296,115(1),109(1),103(1),3(5) बीएनएस का प्रकरण पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया। प्रकरण में पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता के कुशल निर्देशन में थाना भाटापारा ग्रामीण पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए मामले में आरोपी पति-पत्नी को हिरासत में लिया गया जिनसे पूछताछ करने पर आरोपियों द्वारा दीवाल खड़ा करने की बात को लेकर आवेश में आकर मृतक मनाराम की लाठी डंडे से पीट कर हत्या करना स्वीकार किया गया। कि प्रकरण में दोनों आरोपियों को आज दिनांक 20.07.2025 को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समस्त प्रस्तुत करने की प्रक्रिया की जा रही है।

आरोपियों के नाम
1. मनहरण निषाद उम्र 60 वर्ष निवासी ग्राम मोपका थाना भाटापारा ग्रामीण
2. सुरजोतिन निषाद उम्र 55 वर्ष निवासी ग्राम मोपका थाना भाटापारा ग्रामीण

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here