Home Blog हरियर सावन पर उल्लास का लेकर अहम प्रयोजन,अखंड ब्राम्हण समाज का सावन...

हरियर सावन पर उल्लास का लेकर अहम प्रयोजन,अखंड ब्राम्हण समाज का सावन उत्सव आयोजन

0

Important purpose of celebrating Hariyar Sawan, Sawan festival organized by Akhand Brahmin Samaj

मातृशक्तियों की अहम भागीदारी से विविध प्रतियोगिताओं की झलक

Ro.No - 13672/140

सौरभ बरवाड़/भाटापारा– रिमझिम बूंदो की फुहार हरियर फिजा से लबरेज प्रकृति का श्रृंगार तथा मन को आनंदित करती पुरवाई की बयार कुल मिलाकर सावन मास अपने आप मे त्यौहार एवं उत्सव की छटा लिए होती है,जिसकी अभिव्यक्ति जनमानस के विभिन्न आयोजनों के माध्यम से प्रकट भी हो रही है,इसी कड़ी मे अखंड ब्राम्हण समाज सेवा समिति नारी प्रकोष्ठ द्वारा शरद बबीता भृगु निवास प्रांगण मे भव्य आयोजन किया गया।

सावन उत्सव का भव्य आयोजन

मातृशक्ति की अहम भागीदारी से आयोजित सावन उत्सव का शुभारंभ भगवान परशुराम के पूजन अर्चन से हुआ जिसके तहत समिति के पदाधिकारियों द्वारा दीप प्रज्वलन तथा समस्त सदस्यों द्वारा पूजन अर्चन किया गया,अत्यंत उमंग एवं उल्लास के साथ संपन्न हुए सावन उत्सव मे विविध मनोहारी प्रस्तुतियों की छटा दिखाई दी।

मेंहदी जूड़ा एवं नृत्य प्रतियोगिता

सावन उत्सव के विविध प्रस्तुतियों को प्रतियोगिता का स्वरुप देते हुए विविध तरह के प्रस्तुतियों की बानगी अभिव्यक्त की गयी तथा मातृशक्तियों की उत्साहमय भागीदारी के साथ मेंहदी जूड़ा एवं नृत्य प्रतियोगिता आयोजित की गयी सभी सदस्यों के उत्कृष्ट प्रदर्शन के बाद निर्णायकों द्वारा प्रतिभागियों के प्रदर्शन के आधार पर प्रथम द्वितीय विजेता घोषित किए गये,जिसके तहत मेंहदी मे प्रथम सरिता रानी शर्मा,द्वितीय सोना शर्मा जूड़ा बनाओ प्रतियोगिता मे अंजलि दुबे,द्वितीय रितु तिवारी,नृत्य प्रतियोगिता मे प्रथम स्नेहल ओझा,साक्षी जोशी,द्वितीय अनिता दुबे,स्वेता मिश्रा,ने स्थान अर्जित किए साथ ही साथ नृत्य प्रतियोगिता मे किरण उपाध्याय,गंगा शर्मा,विद्या शर्मा द्वारा भी उत्कृष्ट प्रदर्शन किया गया। आयोजन का समापन विशिष्ट परिधान एवं श्रृंगार के आधार पर निकिता शर्मा एवं ओमी तिवारी को सावन सुंदरी घोषित करने से हुआ।

भव्य भागीदारी की झलक

उक्ताशय की जानकारी देते हुए मीडिया प्रभारी द्वय ममता दीवान एवं सरिता रानी शर्मा द्वारा बताया गया कि समिति के वरिष्ठ सदस्यों एवं पदाधिकारियों के कुशल नेतृत्व मे आयोजन सफलता पूर्वक संपन्न हुआ जिसमे समस्त सदस्यों की उत्साह जनक भागीदारी रही आयोजन मे समिति के प्रांतीय उपाध्यक्ष उषा मिश्रा अध्यक्ष कविता शर्मा,उपाध्यक्ष भावना शुक्ला,कोषाध्यक्ष सीमा तिवारी,सचिव मीता शर्मा,सांस्कृतिक प्रभारी शालिनी तिवारी,गौड़ समाज अध्यक्ष बबिता भृगु,कान्यकुब्ज समाज अध्यक्ष चन्द्रकांता तिवारी, लालसोट नेहा अश्वनी शर्मा,विप्र फाउंडेशन उमा शर्मा,मंजू रतन शर्मा,शिवानी शर्मा, स्वर्णलता त्रिवेदी चन्द्रकिरण शर्मा,सुषमा मिश्रा आशा शर्मा,लता शर्मा,रेणु त्रिवेदी,अनिता त्रिवेदी, प्रमिला शर्मा,संध्या दीवान,रुपाली शर्मा,आरती पाण्डेय,पूजा शर्मा, भारती दवे साधना मिश्रा,डिंपू अवस्थी आदि का सराहनीय योगदान रहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here