Home छत्तीसगढ़ क्रॉस फायरिंग में 6 महीने की बच्ची की मौत पर पुलिस बाद...

क्रॉस फायरिंग में 6 महीने की बच्ची की मौत पर पुलिस बाद नक्सलियों का प्रेस नोट तो सरकार ने 7 लाख मुआवजा देने का किया एलान

0

 

 

Ro.No - 13672/140

घायल जवानों सहित मृत बच्ची मां का उपचार जारी

बीजापुर@रामचन्द्रम एरोला – छत्तीसगढ़ के बीजापुर में पिछले दिन यानी 1 जनवरी 2024 को नक्सलियों और पुलिस के बीच मुठभेड़ हुई थी, जिसमें क्रॉस फायरिंग में एक 6 महीने की बच्ची की गोली लगने से मौत हो गई है। बच्ची की मां के हाथ में गोली लगने साथ ही DRG के दो जवान भी घायल हो गए हैं। पुलिस ने प्रेस नोट जारी कर आगे कहा इस घटना बाद ASP पीड़ित परिवार की सहायता के लिए पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे, आनन-फानन में बच्चे और माता को जिला चिकित्सालय उपचार के लिए लाया गया। पुलिस की ओर से इसके अलावा जानकारी साझा किया गया कि मुठभेड में भैरमगढ़ एरिया कमेटी के सचिव चंद्रन्ना समेत कुछ और नक्सलियों के घायल होने का पुलिस दावा‌ कर रही है। इसके बाद 2 जनवरी को नक्सलियों ने इसी घटना पर एक प्रेस नोट जारी कर पुलिस पार्टी पर लगाया आरोप वही प्रेस नोट में आगे नक्सलियों के पश्चिम डिवीजनल कमेटी के सचिव मोहन ने कहा कि रोड के विरोध करने वाले आदिवासियों पर अंधाधुंध गोलीबारी पुलिस ने किया जिसमे दुधमुही बच्ची सोढ़ी बामन की मौत और मां सोढ़ी मासे गंभीर रूप से घायल हो गई है।
पूरा मामला थाना गंगालूर अंतर्गत मुतवण्डी के जंगलों का है।

मुवावजे का एलान

क्रॉस फायरिंग में घायल/मृत्यु आम नागरिक के आश्रित को राज्य शासन गृह विभाग द्वारा नक्सली पीड़ित व्यक्तियों की सुरक्षा एवं पुर्नवास के लिए स्वीकृत संशोधित कार्ययोजना आदेश के तहत अनुशंसा पश्चात क्रास फायरिंग में गोली लगने से घायल/मृत्यु आम नागरिकों के आश्रित परिवारों में से मासे सोढ़ी को 7 लाख रूपये सहायता राशि स्वीकृत की गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here