Home Blog क्लासरूम में पढ़ रहे थे बच्चे तभी गिर गई सरकारी स्कूल की...

क्लासरूम में पढ़ रहे थे बच्चे तभी गिर गई सरकारी स्कूल की छत, 6 बच्चों की मौत

0

राजस्थान के झालावाड़ में एक सरकारी स्कूल में बड़ा हादसा हो गया। मनोहर थाना क्षेत्र के पीपलोदी स्थित राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय में क्लास के दौरान अचानक छत गिर गई। इस हादसे में 6 छात्रों की मौत हो गई, जबकि 17 बच्चे घायल हुए हैं। कई घायल बच्चों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार, जिस वक्त यह हादसा हुआ, क्लास में करीब 60 बच्चे मौजूद थे। आशंका जताई जा रही है कि लगभग 25 बच्चे मलबे में दब गए थे।

Ro.No - 13672/140

हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोग मदद के लिए मौके पर पहुंचे और बच्चों को मलबे से निकालने की कोशिश करने लगे। झालावाड़ के पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने बताया कि शिक्षकों और ग्रामीणों की मदद से बच्चों को मलबे से बाहर निकाला गया। 10 बच्चों को झालावाड़ रेफर किया गया है, जिनमें से 3-4 की हालत गंभीर है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here