Home Blog स्पर्म तस्करी का भंडाफोड़; डॉक्टर समेत 10 लोग अरेस्ट, चौंका देगा यह...

स्पर्म तस्करी का भंडाफोड़; डॉक्टर समेत 10 लोग अरेस्ट, चौंका देगा यह पूरा मामला

0

तेलंगाना पुलिस ने हैदराबाद से सटे सिकंदराबाद के रेजिमेंटल बाजार स्थित यूनिवर्सल सृष्टि फर्टिलिटी सेंटर (Universal Srishti Fertility Centre) पर छापा मारकर एक बड़े अवैध सरोगेसी और स्पर्म तस्करी रैकेट का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने सेंटर की मैनेजर डॉक्टर नम्रता सहित 10 लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि यह महिला डॉक्टर बिहार, यूपी, गुजरात और मध्य प्रदेश सहित कई राज्यों से स्पर्म खरीदकर संतानहीन महिलाओं को प्लांट करती थी। इस मामले में और भी सनसनीखेज खुलासे होने की उम्मीद है।


 

Ro.No - 13672/140

डीएनए टेस्ट से सामने आई गड़बड़ी

 

पुलिस ने यह छापेमारी राजस्थान के एक दंपति की शिकायत पर की, जो अब सिकंदराबाद में रहते हैं। इस दंपति ने पिछले साल सरोगेसी के जरिए बच्चा पैदा करने के लिए इस सेंटर को 35 लाख रुपये दिए थे। बच्चे के जन्म के लिए एक महिला को विशाखापत्तनम से हैदराबाद फ्लाइट से लाया गया था। डॉक्टर नम्रता ने दंपति को यकीन दिलाया था कि इस महिला से पैदा होने वाला बच्चा उनका ही सरोगेट बेबी है।

हालांकि, जब बच्चे का जन्म हुआ तो दंपति ने डॉक्टर नम्रता से सरोगेट मदर के डीएनए वेरिफिकेशन के लिए कहा। बार-बार कहने के बावजूद डॉक्टर नम्रता टाल-मटोल करती रहीं। इसके बाद पति-पत्नी ने दिल्ली में खुद से डीएनए टेस्ट कराया, जिसके नतीजों से उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। बच्चे का उनके साथ कोई जेनेटिक लिंक नहीं मिला।


 

शिकायत के बाद डॉक्टर गायब, फिर पुलिस की कार्रवाई

 

जून 2025 में डीएनए रिपोर्ट आने के बाद, दंपति डॉक्टर नम्रता के पास शिकायत लेकर पहुंचे। डॉक्टर ने गड़बड़ी की बात मानी और मामला सुलझाने का आश्वासन दिया, लेकिन उसके बाद वह गायब हो गईं। आखिरकार, दंपति को पुलिस की शरण लेनी पड़ी।

पुलिस ने देर रात क्लिनिक पर छापा मारा और कई दस्तावेज व स्पर्म सैंपल जब्त किए। जांच में सामने आया कि यह क्लिनिक बिहार, यूपी, गुजरात और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों में स्पर्म और एग्स की अवैध सप्लाई भी कर रहा था। यह क्लिनिक एक बिना लाइसेंस वाली कंपनी ‘इंडियन स्पर्म टेक’ के साथ मिलकर काम कर रहा था। पुलिस ने इस कंपनी के रीजनल मैनेजर पंकज सोनी समेत सात अन्य लोगों को भी गिरफ्तार किया है।


 

रैकेट का खुलासा: पैसों का लालच और अंतरराज्यीय नेटवर्क

 

हैदराबाद नॉर्थ जोन की डिप्टी कमिश्नर रश्मि पेरुमल ने बताया कि ये लोग गरीब महिलाओं को पैसों का लालच देकर सरोगेट मदर बनाते थे और उन्हें दूसरे प्रदेशों से यहां लाते थे। जांच में रैकेट के नेटवर्क को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। सामने आया है कि यह क्लीनिक बड़े पैमाने पर दूसरे राज्यों से स्पर्म कलेक्ट करता था, जिसमें गुजरात और मध्य प्रदेश शामिल हैं। इसके अलावा, यह सेंटर बिना लाइसेंस वाले ‘इंडियन स्पर्म टेक’ के साथ जुड़कर भी काम कर रहा था। फिलहाल कुछ लोगों की गिरफ्तारियां हुई हैं और पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here