Home Blog महापौर चौहान ने किया विभिन्न निर्माण कार्यों का निरीक्षण, कार्य में गुणवत्ता का...

महापौर चौहान ने किया विभिन्न निर्माण कार्यों का निरीक्षण, कार्य में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने के दिए गए निर्देश

0

Mayor Chauhan inspected various construction works and gave instructions to pay special attention to the quality of the work

रायगढ़। बुधवार को महापौर श्री जीवर्धन चौहान एवं एमआईसी सदस्यों द्वारा शहर में चल रहे विभिन्न निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने निर्माण कार्यों के गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश अधिकारियों एवं ठेकेदारों को दिए।

Ro.No - 13672/140

सबसे पहले वार्ड क्रमांक 40 सुभाष कॉलोनी में निर्माणाधीन सीसी सड़क का निरीक्षण किया गया। इस दौरान कार्य की लागत एवं निविदा संबंधी जानकारी ली गई। सीसी सड़क निर्माण में रेती, गिट्टी एवं सीमेंट के मिश्रण के अनुपात संबंधित स्टैंडर्ड नियम को फॉलो करने और गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। इसके बाद वार्ड क्रमांक 9 सड़ंगी कॉलोनी में चल रहे सीसी सड़क निर्माण का निरीक्षण किया गया। यहां भी सड़क निर्माण को लेकर क्षेत्रवासियों एवं जनप्रतिनिधियों के सुझाव को प्राथमिकता देने की बात कही गई। इसी तरह मोदीनगर में निर्माणाधीन गार्डन, सीसी सड़क एवं विनोबा नगर में सीसी सड़क निर्माण का निरीक्षण किया गया। यहां कार्यों में समय सीमा का विशेष ध्यान रखने एवं और अपेक्षाकृत प्रगति लाने के बाद कही गई। निरीक्षण के दौरान एमआईसी सदस्य श्री मुक्तिनाथ बबुआ, श्री अशोक यादव, श्रीमती त्रिवेणी डहरे, पार्षद अमित शर्मा, सहायक अभियंता अशोक यादव, उप अभियंता दीपक महला उपस्थित थे।

सड़क चौड़ीकरण के लिए किया गया मार्किंग

बोईरदादर चौक से शालिनी स्कूल चौक तक सड़क का चौड़ीकरण होगा। इसमें सड़क के सेंटर से लेकर सड़क के दाएं एवं बाएं साइड चौड़ीकरण प्रस्तावित है। इसके लिए आज सड़क के दोनों ओर मार्किंग करते हुए सड़क चौड़ीकरण बेस बनाने के लिए खुदाई कार्य शुरू कर दिया गया है। इस दौरान निगम की टीम द्वारा सड़क चौड़ीकरण में आने वाले घर, दुकान एवं संस्थान के लोगों को अतिक्रमण हटाने की समझाइश दी गई। इस मौके पर कार्यपालन अभियंता श्री अमरेश लोहिया सहित अतिक्रमण निवारण दस्ता की टीम सहित कर्मचारी उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here