Home Blog पुलिस की अवैध शराब कार्रवाई में 10 लीटर महुआ शराब के साथ...

पुलिस की अवैध शराब कार्रवाई में 10 लीटर महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफतार, रिमांड पर भेजा गया

0

In the illegal liquor action of Kotrarod police, the accused was arrested with 10 liters of Mahua liquor and sent on remand

रायगढ़,  – पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग पटेल के निर्देश पर अवैध शराब की धरपकड़ अभियान के तहत कोतरारोड़ पुलिस ने मंगलवार सुबह ग्राम कोसमनारा ओव्हर ब्रिज के पास एक व्यक्ति को पकड़कर उसके पास से 10 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद की है। आरोपी गणेश सिंह को गिरफ्तार कर आबकारी अधिनियम की धाराओं के तहत मामला दर्ज करते हुए न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

Ro.No - 13672/140

थाना प्रभारी कोतरारोड़ निरीक्षक मोहन भारद्वाज को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी कि एक व्यक्ति अवैध महुआ शराब से भरा बोरा लेकर रायगढ़ की ओर से जामपाली (उसरीट) की दिशा में पैदल जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने एक संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ा जिसने अपना नाम गणेश सिंह पिता स्वर्गीय जीवनाथ सिंह राजपूत उम्र 65 वर्ष निवासी जांजी, थाना सीपत, जिला बिलासपुर बताया, जो वर्तमान में ग्राम जामपाली (उसरीट) में मंजू सिंह के किराये के मकान में रह रहा है।

जब आरोपी के पास दो 5-5 लीटर की प्लास्टिक जरिकेन में भरे कुल 10 लीटर हाथ भट्टी से बनी कच्ची महुआ शराब पाई गई। मौके पर गवाहों की उपस्थिति में शराब को जब्त कर बरामदगी पंचनामा तैयार किया गया और आरोपी गणेश सिंह के विरुद्ध थाना कोतरारोड़ में धारा 34(2), 59(क) आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया।

इस कार्रवाई में प्रधान आरक्षक करूणेश कुमार राय, आरक्षक चन्द्रेश पाण्डेय, घनश्याम सिदार और महिला आरक्षक सुकृता कर्ष की सक्रिय भूमिका रही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here