Home Blog ट्रंप के टैरिफ पर पीयूष गोयल का दो टूक जवाब: ‘राष्ट्रहित से...

ट्रंप के टैरिफ पर पीयूष गोयल का दो टूक जवाब: ‘राष्ट्रहित से समझौता नहीं, 10-15% टैरिफ की बात हुई थी’

0

नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को भारत पर 25% टैरिफ और रूस से तेल खरीदने के कारण पेनाल्टी लगाने का ऐलान कर दुनिया को चौंका दिया। इस घोषणा के बाद भारत ने दो टूक कहा है कि वह देशहित से कोई समझौता नहीं करेगा।

अमेरिकी राष्ट्रपति के इस फैसले पर राज्यसभा में वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने जवाब दिया। उन्होंने कहा कि अमेरिका के साथ द्विपक्षीय व्यापार की बात चल रही है और हमारे निर्यात में लगातार वृद्धि हो रही है। गोयल ने जोर दिया कि भारत अपने घरेलू उद्योगों की सुरक्षा करेगा।

Ro.No - 13672/140

 

 

टैरिफ पर क्या बोले पीयूष गोयल?

पीयूष गोयल ने बताया कि “आयात पर 10-15 प्रतिशत टैरिफ की बात हुई थी।” उन्होंने स्पष्ट किया कि देश के हित की दिशा में ही कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने यह भी जोड़ा कि वैश्विक विकास में भारत का योगदान 16 प्रतिशत है और भारत आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रहा है। दोनों पक्षों के बीच अब तक चार दौर की बातचीत हो चुकी है।

 

ट्रंप ने भारत पर 25% टैरिफ लगाते हुए क्या कहा?

 

ट्रंप ने बुधवार को घोषणा की कि भारतीय आयात पर 1 अगस्त से 25% टैरिफ लगाया जाएगा और चेतावनी दी कि इसके अतिरिक्त जुर्माना भी लगाया जाएगा। उन्होंने इंटरनेट मीडिया प्लेटफॉर्म ‘ट्रुथ सोशल’ पर यह बात कही।

ट्रंप ने भारत पर अमेरिकी उत्पादों पर उच्च शुल्क लगाने और रूस से रक्षा उपकरण व ईंधन खरीदने का आरोप लगाया। ट्रंप ने कहा, “भले ही भारत हमारा दोस्त है, लेकिन हमने पिछले कई वर्षों में उसके साथ अपेक्षाकृत कम व्यापार किया है, क्योंकि वह बहुत ज्यादा शुल्क लगाता है। वह (भारत) चीन के साथ रूस के ईंधन का सबसे बड़ा खरीदार भी है। ऐसे समय में जब हर कोई चाहता है कि रूस यूक्रेन में हत्याएं रोके-ये सभी चीजें अच्छी नहीं हैं। इसलिए भारत को 1 अगस्त से 25 प्रतिशत टैरिफ देना होगा। इसके अलावा आर्थिक जुर्माना भी देना होगा।”

 

विपक्ष ने सरकार पर साधा निशाना

 

अमेरिकी राष्ट्रपति के इस ऐलान के बाद विपक्षी दलों ने बुधवार को सरकार की आलोचना की। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति के बीच “दोस्ती” का कोई मतलब नहीं है। जयराम रमेश ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “राष्ट्रपति ट्रंप ने भारत से आयात पर 25 प्रतिशत टैरिफ और जुर्माना लगाने का एलान कर दिया है। उनके और ‘हाउडी मोदी’ के बीच की तारीफें कोई मायने नहीं रखतीं।” उन्होंने मोदी को पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी से प्रेरणा लेने और अमेरिकी राष्ट्रपति के सामने दृढ़ता से पेश आने की सलाह भी दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here