25 cattle owners fined Rs 14,000 for leaving their cattle open on the road
कलेक्टर ने पुलिस,पंचायत,पशुधन और नगरीय प्रशासन विभाग के अधिकारियों की ली बैठक

रोड सेफ्टी और घुमंतू पशुओं के प्रबंधन और मवेशियों के कारण होने वाली सड़क दुर्घटनाओं के प्रभावी नियंत्रण के लिए चलाया जा रहा जॉइंट ऑपरेशन
प्रथम चरण जिले में राष्ट्रीय एवं राज्य मार्गों के नजदीक 46 ग्राम पंचायतों और 6 नगरीय निकायों का चिह्नांकन
सौरभ बरवाड़/बलौदाबाजार– 31 जुलाई 2025/ रोड सेफ्टी एवं घुमंतू पशुओं के प्रबंधन और मवेशियों के कारण होने वाली सड़क दुर्घटनाओं के प्रभावी नियंत्रण के लिए जिला प्रशासन द्वारा जॉइंट ऑपरेशन चलाकर प्राथमिकता से कार्य किया जा रहा है।कलेक्टर दीपक सोनी ने आज संपर्क केंद्र में वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से अभियान की प्रगति की समीक्षा की जिसमें पुलिस,पंचायत,नगरीय निकाय एवं पशुधन विकास विभाग के अधिकारी शामिल हुए। अपने मवेशियों को सड़क पर विचरण हेतु छोड़ने वाले अब तक 25 पशुपालकों पर 14 हज़ार रुपये जुर्माना लगाया गया है।
श्री सोनी ने कहा कि अपने मवेशियों को सड़क पर विचरण हेतु छोड़ने वाले पशुपालकों के खिलाफ जुर्माने के साथ -साथ अब पशु क्रूरता निवारण अधिनियम और भारतीय दंड संहिता के 126 और 135 अधिनियमों (पूर्व में सीआरपीसी की धारा 107/116) में सम्मिलित प्रावधानों के तहत कड़ी कार्रवाई करें। उन्होंने कहा कि सभी पंचायतों और नगरीय निकायों में पशु मित्रों/मितान नियुक्त करे तथा रात्रि में अनिवार्य रूप से किसी पशु मितान को रखवाली को जिम्मेदारी दें। उन्होने कहा कि लावारिस और घुमंतू पशुओं के गले में अनिवार्य रूप से रेडियम लगवायें।घुमंतू मवेशियों के दाना पानी की व्यवस्था की ज़िम्मेदारी भी संबंधित ग्राम पंचायत की होगी। उन्होने बताया कि उत्कृष्ट कार्य करने वाली पंचायतों और नगरीय निकायों को सम्मानित किया जाएगा ।श्री सोनी ने स्थानीय स्तर पर सक्रिय स्वयं सेवियों को भी अभियान से जोड़ने के निर्देश दिए।
पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता ने घुमन्तु पशुओ के कारण सड़क दुर्घटना पर नियंत्रण हेतु पुलिस एवं राजस्व की टीम क़ो लगातार कार्यवाही करने के निर्देश दिये।
उल्लेखनीय है कि अभियान के तहत प्रथम चरण में जिले में राष्ट्रीय एवं राज्य मार्गों के नजदीक 46 ग्राम पंचायतों और 6 नगरीय निकायों का चिह्नांकन किया गया है ।
इस दौरान स ईओ जिला पंचायत सुश्री दिव्या अग्रवाल सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।



