Home Blog  “सुरक्षित सुबह” अभियान को मिली नई गति, लायंस क्लब ने बेटी बचाव-बेटी...

 “सुरक्षित सुबह” अभियान को मिली नई गति, लायंस क्लब ने बेटी बचाव-बेटी पढ़ाओ चौक पर लगाए चार हाईटेक कैमरे

0

“Safe Morning” campaign gets new momentum, Lions Club installs four high-tech cameras at Beti Bachao-Beti Padhao Chowk

रायगढ़,   – शहर की सुरक्षा और निगरानी व्यवस्था को और बेहतर बनाने जिला पुलिस द्वारा चलाए जा रहे “सुरक्षित सुबह” अभियान के तहत आज एक महत्वपूर्ण पहल देखने को मिली। रायगढ़ के लायंस क्लब की विभिन्न इकाइयों ने “बेटी बचाव-बेटी पढ़ाओ” चौक को सीसीटीवी कैमरों से सुसज्जित कर शहर की सुरक्षा में अपनी भागीदारी निभाई।

Ro.No - 13672/140

पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग पटेल आज सुबह बेटी बचाव-बेटी पढ़ाओ चौक पहुंचे जहां लायंस क्लब के पदाधिकारियों द्वारा उनका आत्मीय स्वागत किया गया। एसपी श्री पटेल ने रिबन काटकर चौक पर लगाए गए चार आधुनिक सीसीटीवी कैमरों का विधिवत शुभारंभ किया। ये कैमरे चौक पर यातायात और जन गतिविधियों की निगरानी में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

इस मौके पर क्लब के पदाधिकारियों ने बताया कि लायंस क्लब तथा लायंस क्लब की अन्य विंग लायंस क्लब मिड टाउन, लायंस क्लब सिटी, लायंस क्लब प्राइड और लायंस क्लब स्टील सिटी रायगढ़ की संयुक्त पहल पर चौक-चौराहों की पहचान कर वहां कैमरे लगाए जा रहे हैं। रायगढ़ पुलिस के आव्हान पर बेटी बचाव-बेटी पढ़ाओ चौक पर लगाए गए कैमरों की तकनीकी व्यवस्था लायंस क्लब द्वारा की गई है । स्थानीय व्यवसायी “जन्नत मेडिकल” के संचालक श्री सुभान अली द्वारा की गई, जिन्होंने अपने प्रतिष्ठान में कैमरा सेटअप के साथ बैकअप के लिए यूपीएस भी लगवाया है।

एसपी श्री दिव्यांग पटेल ने इस मौके पर बताया कि “सुरक्षित सुबह” अभियान के तहत जिले में जनसहभागिता से सीसीटीवी कैमरे लगाए जा रहे हैं, जिससे अपराध पर नियंत्रण और सड़क सुरक्षा में बड़ा सहयोग मिल रहा है। उन्होंने लायंस क्लब के इस प्रयास की सराहना करते हुए अन्य सामाजिक संगठनों, व्यापारियों और नागरिकों से भी इस अभियान में सक्रिय भागीदारी की अपील की।

पुलिस की यह अभिनव पहल और सामाजिक संगठनों की भागीदारी रायगढ़ को सुरक्षित और जागरूक शहर बनाने की दिशा में मजबूत कदम साबित हो रही है। इस दौरान श्री अनिल विश्वकर्मा नगर पुलिस अधीक्षक रायगढ़, श्री सुखनंदन पटेल थाना प्रभारी सिटी कोतवाली रायगढ़, लायंस क्लब रायगढ़ के अध्यक्ष श्री ओमप्रकाश अग्रवाल, प्रमुख पदाधिकारी श्री संजय अग्रवाल, श्री विनोद अग्रवाल, श्री सुभाष अग्रवाल, श्री आनंद बेरीवाल, श्री रामनिवास मोडा, श्री अरुण अग्रवाल, श्री प्रकाश निगानिया, श्री राजेश अग्रवाल, श्री गजानंद जगतरामका, श्री एन.एल. गुप्ता, श्री प्रेमचंद अग्रवाल उपस्थित थे ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here