Home Blog CG : फुटामुड़ा कोल ब्लॉक 65% की रिकॉर्ड बोली पर एलोम सोलर...

CG : फुटामुड़ा कोल ब्लॉक 65% की रिकॉर्ड बोली पर एलोम सोलर के नाम

0

CG: Futamuda coal block sold to Alom Solar at record bid of 65%

रायगढ़। कोयला मंत्रालय की 12वें दौर की नीलामी में रायगढ़ जिले का फुटामुड़ा कोल ब्लॉक सुर्खियों में रहा। इस ब्लॉक के लिए 13 कंपनियों ने बोली लगाई, जिसमें नई दिल्ली की एलोम सोलर प्राइवेट लिमिटेड ने अब तक की सबसे ऊंची 65.25% राजस्व हिस्सेदारी की पेशकश कर नीलामी जीत ली।

Ro.No - 13672/140

टेरम और वेस्ट ऑफ छाल कोल ब्लॉकों के लिए कोई भी बोलीदाता सामने नहीं आया।

170 मिलियन टन भंडार
7.32 वर्ग किमी क्षेत्र में फैले फुटामुड़ा ब्लॉक में करीब 170 मिलियन टन कोयला भंडार है। इस ब्लॉक के लिए पेन्ना शिपिंग लिमिटेड, जिंदल स्टील एंड पावर लि., ओडिशा मेटालर्जिकल इंडस्ट्री प्रा. लि., और कई अन्य कंपनियों ने भी बिड लगाई थी।

मिली जानकारी अनुसार 2022 में बनी कंपनी
एलोम सोलर प्रा. लि. की स्थापना 2022 में हुई थी। इसके निदेशक देबदास मुखर्जी और रचित अग्रवाल हैं। कंपनी का अब तक कोई बड़ा प्रोजेक्ट नहीं रहा, लेकिन यह सौदा कोयला क्षेत्र में इसका पहला बड़ा कदम है।

केंद्र सरकार का उद्देश्य देश की कोयला आवश्यकता घरेलू खदानों से पूरी करना है और आयात पर निर्भरता घटाना है। इसी मकसद से कमर्शियल माइनिंग में निजी कंपनियों की एंट्री बढ़ाई जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here