Home Blog सरयू साहित्य द्वारा संस्कृति प्रसार का अभियान,भाटापारा मे हुआ रामायण ज्ञान परीक्षा...

सरयू साहित्य द्वारा संस्कृति प्रसार का अभियान,भाटापारा मे हुआ रामायण ज्ञान परीक्षा अनुष्ठान

0

Campaign for spreading culture by Saryu Literature, Ramayan knowledge test ceremony held in Bhatapara

अखंड ब्राम्हण समाज सेवा समिति नारी प्रकोष्ठ का विशेष सहयोग

Ro.No - 13672/140

सौरभ बरवाड़/भाटापारा– विभिन्न रचनात्मक आयोजनों तथा जनसरोकारों से जुड़े अभियानों द्वारा निरंतर सक्रिय सरयू साहित्य परिषद द्वारा संस्कृति प्रसार एवं राम महिमा अनुष्ठान के तहत विगत पांच वर्षों से निरंतर रामायण ज्ञान परीक्षा प्रतियोगिता का आयोजन तुलसी जयंती के उपलक्ष्य मे किया जा रहा है इस वर्ष भी अनुष्ठान की उत्साहपूर्वक बानगी नजर आयी।

नगरपालिका कन्या शाला मे हुई परीक्षा

समस्त ब्राम्हण प्रकल्पों की भागीदारी से आयोजित होने वाले रामायण ज्ञान परीक्षा प्रतियोगिता मे इस वर्ष अखंड ब्राम्हण समाज सेवा समिति नारी प्रकोष्ठ के विशेष सहयोग के रुप मे अहम कड़ी जुड़ी तथा सरयू साहित्य परिषद समस्त ब्राम्हण प्रकल्पों की भागीदारी तथा मातृशक्तियों के विशेष योगदान से राम महिमा बखान का यह अनुष्ठान स्थानीय नगर पालिका कन्याशाला मे हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ।

पूजन अर्चन से हुआ शुभारंभ

वैकल्पिक प्रश्नो पर आधारित एक घण्टे अवधि की परीक्षा शुभारंभ के पूर्व पूजन अर्चन की कड़ी संपन्न हुई तथा पं दीपक पाण्डेय के सानिध्य मे समाज के वरिष्ठ सदस्य लखन लाल एवं पूर्व कृषि उपज मंडी अध्यक्ष सुशील शर्मा सहित उपस्थित समस्त जनों द्वारा रामचरितमानस एवं गोस्वामी तुलसीदास जी का पूजन अर्चन किया गया, उदबोधन की कड़ी मे परिषद के अध्यक्ष गौरीशंकर शंकर शर्मा,अखंड ब्राम्हण समाज सेवा समिति नारी प्रकोष्ठ अध्यक्ष कविता शर्मा एवं मुकेश शर्मा द्वारा परीक्षार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उनकी भागीदारी की सराहना की गयी।

सुशील शर्मा द्वारा प्रोत्साहन उपहार की घोषणा

राजेन्द्र जोशी एवं प्रकाश तिवारी के परीक्षा प्रभार तथा मानिक प्रसाद मोनू दुबे के पंजीयन प्रभार मे कनिष्ठ एवं वरिष्ठ दो वर्गो मे आयोजित हुई परीक्षा मे गौड़ ब्राम्हण समाज महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष बबीता भृगु,डाॅ सीमा अवस्थी एवं उषा मिश्रा द्वारा पर्यवेक्षक की भूमिका का निर्वहन किया गया परीक्षार्थियों की उत्साहपूर्ण भागीदारी की सराहना करते हुए लालसोट ब्राम्हण समाज अध्यक्ष सत्यनारायण जोशी एवं समाजसेवी नरेश चौबे द्वारा शुभकामनाए दी गयी वहीं रचनात्मक कार्यों मे प्रोत्साहन के लिए सदैव अग्रणी पूर्व कृषि उपज मंडी अध्यक्ष सुशील शर्मा द्वारा समस्त प्रतिभागियों को प्रोत्साहन उपहार देने की घोषणा की गयी।परीक्षा अनुष्ठान को सफल बनाने मे हरिहर शर्मा, राकेश चौबे,दिनेश शर्मा, सचिन्द्र शर्मा,सीमा तिवारी,सुषमा मिश्रा, सरिता रानी शर्मा,मीता शर्मा,निशा शर्मा,आदि की अहम भागीदारी रही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here