Home Blog सावन के आखिरी सोमवार पर ताला शिव मंदिर विशालपुर में श्रद्धालुओं ने...

सावन के आखिरी सोमवार पर ताला शिव मंदिर विशालपुर में श्रद्धालुओं ने नाग देवता का दर्शन किया

0

दिलीप टंडन/ रीडर फर्स्ट न्यूज़ सारंगढ़ सावन मास के अंतिम सोमवार को सारंगढ़ के समीप स्थित विशालपुर के ताला शिव मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ लगी ,श्रद्धा और आस्था के प्रतीक इस ऐतिहासिक मंदिर में सोमवार को सुबह से ही भक्तों की लंबी कतारें देखी गईं। भक्तों ने जलाभिषेक कर भगवान शिव का पूजन-अर्चन किया और नाग देवता के दर्शन भी किए।

ताला शिव मंदिर, जो कि सारंगढ़ मुख्यालय से लगभग 2 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है, सावन के हर सोमवार को विशेष रूप से श्रद्धालुओं का केंद्र बनता है, लेकिन आखिरी सोमवार को यहां भक्तों का उत्साह चरम पर देखा गया। मंदिर परिसर में भक्तों द्वारा हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयकारों से वातावरण गुंजायमान हो उठा।

Ro.No - 13672/140

भक्तों ने बताया कि ताला शिव मंदिर में दर्शन करने से मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। खासकर नागपंचमी और सावन सोमवार के दिन यहां पूजा करने से विशेष फल की प्राप्ति होती है। मंदिर समिति द्वारा व्यवस्थाओं का विशेष ध्यान रखा गया था।

श्रद्धालु दूर-दराज से पहुंचकर इस पवित्र अवसर पर शामिल हुए और शिव आराधना में लीन नजर आए। नाग देवता की साक्षात दर्शन कर भक्तों ने पूजा अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here