Bhatapara: Municipality Chairman inspected the under construction Gauthan
सौरभ बरवाड़/भाटापारा– नगर पालिका भाटापारा क्षेत्र में निर्माणाधीन गौठान का निरीक्षण नगर पालिका अध्यक्ष अश्वनी शर्मा द्वारा किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्य की प्रगति की समीक्षा करते हुए शीघ्रता से निर्माण पूर्ण करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।

अश्वनी शर्मा का वक्तव्य:
“नगर क्षेत्र में निर्माणाधीन गौठान केवल एक संरचना नहीं, बल्कि हमारे नगर के बेसहारा एवं असहाय पशुधन के लिए सेवा, सुरक्षा और संवेदना का केंद्र बनेगा। यह पहल पशुधन कल्याण के साथ-साथ शहर की यातायात व्यवस्था को भी सुरक्षित और सुव्यवस्थित बनाएगी। मेरा प्रयास है कि शीघ्र ही इस गौठान को पूरी तरह कार्यशील बनाकर, नगर को सड़कों पर विचरण कर रहे मवेशियों की समस्या से मुक्त किया जाए। ‘नर-नारायण सेवा’ की भावना को साकार करते हुए यह गौठान समर्पित सेवा का प्रतीक बनेगा।”
पालिका अध्यक्ष ने यह भी कहा कि यह पहल न केवल “नर-नारायण सेवा” की भावना को साकार करती है, बल्कि शहरी यातायात व्यवस्था में अनुशासन और समन्वय स्थापित करने की दिशा में भी एक प्रभावी प्रयास सिद्ध होगी।
इस अवसर पर नगर पालिका उपाध्यक्ष दिलीप छाबड़िया सभापति मनीष मिश्रा मुख्य नगर पालिका अधिकारी जफर खान एवं नगर पालिका के कर्मचारीगण उपस्थित रहे।



