Home Blog अंडर 16 क्रिकेट में मिली बड़ी सफलता , राज्य संभावित टीम में...

अंडर 16 क्रिकेट में मिली बड़ी सफलता , राज्य संभावित टीम में जिले से 5 खिलाड़ी

0

Big success in Under 16 cricket, 5 players from the district in the state probable team

रायगढ़। छत्तीसगढ़ की 2026 अंडर 16 क्रिकेट के संभावित खिलाडिय़ों की टीम घोषित कर दी गई है जिसमें जिले से 5 खिलाड़ी टीम में चयनित हुए है। जिला क्रिकेट संघ के सचिव रामचन्द्र शर्मा ने बताया कि रायपुर में संभावित टीम का कैंप लगाया जाएगा। जिसमें जिले से चयनित खिलाड़ी सिद्धार्थ सेन गुप्ता, युवराज यादव, अंकित मिश्रा, अंकुश कुमार एवं अनूप कुमार चौबे शामिल किए गए है। ज्ञात हो कि अंकित, अंकुश, युवराज एवं अनूप चौबे अंडर 14 टीम में भी चयनित किए गए थे। जबकि सिद्धार्थ सेन गुप्ता अंडर 16 के जिले के कप्तान थे। इन पांचों खिलाडिय़ों के चयन पर इस शानदार सफलता पर अध्यक्ष संतोष पाण्डेय सचिव रामचन्द्र शर्मा, किशोर पटनायक, पंकज बोहिदार, संतोष मिश्रा, महेश्वर मिश्रा, जफर उल्लाह सिद्धीकी, वरिष्ठ अम्पायर विशाल सिंघानिया, महेश वर्मा, कोषाध्यक्ष आशीष शर्मा, महेन्द्र साव, राजा गोरख, अभिषेक गुप्ता, शानू भयानी, हिमांशु चावड़ा, महेश दधिची, चंद्रेश यादव, संतोष गुप्ता आदि ने प्रसन्नता जाहिर करते हुए आने वाले मैचों हेतु शुभकामनाएं दी है।

Ro.No - 13672/140

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here