An accused was arrested in the case of suicide by hanging himself after being fed up with harassment in Bhushania Colony Kholwa Bhatapara
● आरोपी द्वारा मकान का रजिस्ट्री एवं नामांतरण करने की बात को लेकर मृतक के ऊपर बनाया जा रहा था दबाव, जिससे क्षुब्ध होकर मृतक द्वारा कर लिया गया आत्महत्या

सौरभ बरवाड़/भाटापारा– थाना भाटापारा ग्रामीण के मार्ग क्रमांक 72/2025 मृतक आशुतोष दुबे उम्र 25 साल के मर्ग जांच तस्दीक पर यह पाया गया कि मृतक आशुतोष दुबे भूषानिया कॉलोनी ग्राम खोलवा में बने मकान में अकेले रहता था तथा उसने आरोपी अमरजीत सलूजा से कुछ पैसे उधार लिया था। इसके एवज मे उक्त मकान को 11 लाख में बेचने हेतु अमरजीत सलूजा से इकरारनामा लिखवाया था। कि मकान को अपने नाम नामांतरण कराकर अमरजीत सलूजा अपनी पत्नी इंद्रजीत कौर के नाम से रजिस्ट्री कराने हेतु मृतक पर दबाव बना रहा था, किंतु आशुतोष दुबे नामांतरण रजिस्ट्री नहीं कर सका, जिस पर दिनांक 16.07.2025 को आरोपी अमरजीत सलूजा मृतक के मकान को खाली कर दूंगा कहकर रात्रि में ही मृतक के मकान में ताला लगा दिया फिर दिनांक 17.07.2025 को फिर से आरोपी अमरजीत सलूजा द्वारा मृतक पर मकान खाली करने का दबाव बनाया गया, जिससे तंग आकर एवं क्षुब्ध होकर मृतक आशुतोष दुबे द्वारा अपने घर के पंखे में फंदा बनाकर आत्महत्या कर लिया गया।
जिस पर थाना भाटापारा ग्रामीण में अपराध क्रमांक 527/2025 धारा 108 बीएनएस का प्रकरण पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया। प्रकरण में पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता कुशल निर्देशन में थाना भाटापारा ग्रामीण पुलिस द्वारा जांच एवं विवेचना कार्यवाही करते हुए आरोपी अमरजीत सिंह सलूजा को हिरासत में लिया गया, जिससे पूछताछ करने पर आरोपी द्वारा मृतक के साथ मकान की रजिस्ट्री करने के नाम पर वाद-विवाद करने एवं मृतक पर दबाव बनाना स्वीकार किया गया, जिससे प्रताड़ित होकर मृतक द्वारा अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया गया। कि प्रकरण में आरोपी को आज दिनांक 14.08.2025 को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने की प्रक्रिया की जा रही है।
आरोपी-अमरजीत सिंह सलूजा उम्र 58 साल निवासी बलभद्र वार्ड भाटापारा थाना भाटापारा शहर



