Home Blog तिरंगे की शान में डूबा रायगढ़, सुदर्शन कुंज में मनाया गया 79वां...

तिरंगे की शान में डूबा रायगढ़, सुदर्शन कुंज में मनाया गया 79वां स्वतंत्रता दिवस

0

नगर संघचालक डॉ. बी.आर. पटेल और सेवा भारती अध्यक्ष डॉ. रामकुमार पटेल ने फहराया तिरंगा, राष्ट्र निर्माण में योगदान का आह्वान

रायगढ़।
आज पूरा देश स्वतंत्रता दिवस की खुशियों में सराबोर है। रायगढ़ स्थित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के मुख्यालय सुदर्शन कुंज कार्यालय में भी 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ नगर संघचालक डॉ. बी.आर. पटेल एवं सेवा भारती के अध्यक्ष डॉ. रामकुमार पटेल ने तिरंगा फहराकर किया।

Ro.No - 13672/140

तिरंगे को सलामी देते हुए दोनों गणमान्य व्यक्तियों ने उपस्थित कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि 15 अगस्त 1947 को देश आजाद हुआ, लेकिन कुछ समय तक अंग्रेजों के बनाए कानूनों के तहत देश संचालित होता रहा। संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर के नेतृत्व में भारतीय संविधान बना और 26 जनवरी 1950 को लागू हुआ, जिसने देश को वास्तविक रूप से अपने कानून और दिशा दी।

डॉ. पटेल ने अपने संबोधन में कहा —
“आज हमारा देश तीव्र गति से विकास कर रहा है। हमें इसे और आगे ले जाने के लिए एकजुट होकर काम करना होगा। राष्ट्र निर्माण में हर नागरिक का योगदान आवश्यक है।”
उन्होंने उपस्थित सभी से आह्वान किया कि वे समाज और देश के लिए हर संभव योगदान देने के लिए सदैव तत्पर रहें।

इस अवसर पर संगठन के कार्यकर्ताओं ने देशभक्ति गीत गाए और ‘भारत माता की जय’ व ‘वंदे मातरम’ के नारों से माहौल गुंजायमान कर दिया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here