Saryu Sahitya submitted a memorandum to the MLA regarding the increasing thefts in the city and drug abuse and increasing insecurity in temples.
सौरभ बरवाड़/भाटापारा– शहर मे बढ़ रहे अपराध विभिन्न घटती अपराधिक घटनाएं यहां तक की आस्था के स्थल भी अब सुरक्षित नजर नहीं आते आये दिन मंदिरों मे चोरी की होती घटनाएं इसका प्रत्यक्ष उदाहरण है,साथ ही साथ नौनिहालों एवं युवाओं मे तरह तरह के नशे की बढ़ती प्रवृति जिसके चलते घटती विभिन्न घटनाएं शहर मे भय एवं असुरक्षा का वातावरण तो निर्मित कर ही रहीं है शहर की सुचिता भी प्रभावित होती हुई नजर आ रही है,इन्ही सब परिस्थतियों पर चिंता व्यक्त करते हुए नगर की रचनात्मक संस्था सरयू साहित्य परिषद द्वारा विधायक इन्द्र साव को ज्ञापन सौंपा गया एवं शहर की परिस्थतियों पर विस्तृत चर्चा करने के साथ ही निदान की दिशा मे पहल की मांग की गयी, विधायक द्वारा इस दिशा मे यथोचित प्रयास का आश्वासन दिए जाने के साथ ही वरिष्ठ अधिकारियों से चर्चा किए जाने बात भी उनके द्वारा कही गयी, परिषद द्वारा सुचिता के प्रतीक बेल का पौधा भी उन्हे अर्पित किया गया तथा शहर मे सुचिता स्थापना की कामना की गयी।इस अवसर पर परिषद के अध्यक्ष गौरीशंकर शर्मा,पत्रकार मुकेश शर्मा,हरिहर शर्मा,राजकुमार यदु,प्रभु साहू,मानिक प्रसाद मोनू दुबे आदि प्रमुख रुप से उपस्थित थे।




