Home Blog जांजगीर चांपा , साकेत तिवारी प्रतिबंधित नशीली दवाओं की बिक्री को रोकने...

जांजगीर चांपा , साकेत तिवारी प्रतिबंधित नशीली दवाओं की बिक्री को रोकने के लिए जिले के मेडिकल संचालकों का ली गई बैठक*

0

Janjgir Champa, Saket Tiwari A meeting was held with the medical operators of the district to stop the sale of banned narcotics*

👉 पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री उमेश कुमार कश्यप द्वारा मेडिकल संचालकों को किया गया निर्देशित

Ro.No - 13672/140

👉 जिले में लगभग 750 से अधिक मेडिकल दुकान संचालित हैं

⏩ बैठक दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक द्वारा सभी मेडिकल दुकानदारों को प्रबंधित नशीली दवाओं की बिक्री के संबंध में बिन्दुवार आवश्यक निर्देश दिए गए :-

1. प्रतिबंधित या नशीली दवाइयों की बिक्री केवल पंजीकृत डॉक्टर द्वारा जारी वैध पर्ची पर ही करें।

2. सभी पर्चियों एवं बिक्री का रिकॉर्ड सुरक्षित रखें तथा आवश्यकता पड़ने पर विभाग को प्रस्तुत करें।

3. नाबालिगों अथवा बिना पर्ची के किसी भी ग्राहक को ऐसी दवाइयाँ किसी भी स्थिति में न बेचें।

4. नियमों का उल्लंघन करने पर संबंधित दुकानदार के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्यवाही (लाइसेंस रद्द, एफ.आई.आर., गिरफ्तारी इत्यादि) की जाएगी।

जांजगीर चांपा पुलिस का उद्देश्य समाज में नशीले पदार्थों की रोकथाम करना एवं युवाओं को इस बुराई से बचाना है। अतः सभी मेडिकल स्टोर संचालक नियमों का पालन सुनिश्चित करें और सहयोग प्रदान करें। साथ ही सभी दवा विक्रेताओं ने एक स्वर में नशे के विरुद्ध समय-समय पर जागरूकता अभियान चलाने की बात कही और नशे को रोकने के लिए पुलिस प्रशासन की मदद करने की बात कही

⏩ आहूत बैठक में नरेश अग्रवाल कोषाध्यक्ष प्रांतीय औषधी विक्रेता संघ छग, जिला औषधि विक्रेता संघ जांजगीर चांपा के अध्यक्ष अविनाश शर्मा , सचिव पवन पालीवाल कोषाध्यक्ष दीपक गोयल वरिष्ठ उपाध्यक्ष जितेंद्र केसरवानी नगर उपाध्यक्ष हरीश सीतलानी देवेस सिंह मीडिया प्रभारी साकेत तिवारी उदय सिंह पुलिस अधीक्षक श्रीमती कविता ठाकुर, ड्रग इंस्पेक्टर भुनेश्वर मोहले हितेंद्र बंबोडे सहित मेडिकल संचालक शामिल रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here