कृष्णप्रिया के प्राकट्य दिवस पर सरयू साहित्य द्वारा पौधारोपण

सौरभ बरवाड़/भाटापारा- धार्मिक आयामों के शहर भाटापारा मे प्रत्येक पर्व त्यौहार मे अतिरिक्त उत्साह छलकता है तथा जनमानस की व्यापक भागीदारी भी नजर आती है, कृष्णप्रिया राधा के प्राकट्य दिवस राधा अष्टमी पर भी यही नजारा दिखाई दिया जगह जगह मंदिरों मे भजन कीर्तन आयोजन के साथ ही घरों मे भी पूजन अर्चन के भक्तिमय दृष्य दिखाई दिए। इस कड़ी मे सरयू साहित्य परिषद द्वारा भी उत्सव की बानगी अभिव्यक्त की गयी
___________________________
सरयू साहित्य द्वारा पर्व प्रकृति को समर्पित
___________________________
नगर की रचनात्मक संस्था सरयू साहित्य परिषद द्वारा प्रत्येक पर्व प्रकृति को समर्पित का अभियान चल रहा है,अक्षय तृतीया से प्रारंभ हुए प्रकृति संरक्षण का अभियान विभिन्न स्वरुपों मे निरंतर जारी है जिसके तहत जेठ एवं आषाढ माह मे जल संरक्षण अभियान सावन मास मे बेल का रोपण भोलेनाथ को अर्पण का अभियान वहीं अब भादो माह मे फलदार पौधे का रोपण अभियान का क्रम जारी है तथा पर्व त्यौहारों के मास भादो माह मे विभिन्न पर्वों पर पौधारोपण कर भादो उत्सव मनाया जा रहा है,इसी कड़ी मे राधा अष्टमी के अवसर पर महापर्व सरयू साहित्य द्वारा प्रकृति को समर्पित करते हुए पौधारोपण किया गया।
___________________________
निर्माणाधीन गौधाम मे पौधारोपण
__________________________
भगवान कृष्ण के लिए गौसेवा एक महत्वपूर्ण आयाम होने के साथ ही गौमाता अत्यंत प्रिय पात्र के रुप मे स्थापित है इसी भाव को स्मरण करते हुए सरयू साहित्य परिषद द्वारा कृष्णप्रिया के प्राकट्य दिवस राधा अष्टमी पर निर्माणाधीन गौधाम मे पौधारोपण रोपण करते हुए भादो उत्सव की अहम कड़ी राधा अष्टमी का पर्व मनाया गया तथा गौधाम परिक्षेत्र मे आम अमरुद नींबू,फलदार पौधों सहित पीपल गुलमोहर गस्ती अशोक आदि पौधों का रोपण किया गया।
___________________________
उत्साहपूर्ण भागीदारी का परिदृश्य
___________________________
गौधाम मे संपन्न हुए भादो उत्सव राधा अष्टमी पर्व के उपलक्ष्य मे हुए पौधारोपण मे विभिन्न प्रकल्पों की उत्साहपूर्ण भागीदारी नजर आयी तथा उपस्थित जनों द्वारा विभिन्न पौधों का रोपण किया गया,इस अवसर पर गौधाम से संबद्ध कार्यकर्ताओं महिला समूह के सदस्यों सहित परिषद के अध्यक्ष गौरीशंकर शर्मा,पत्रकार मुकेश शर्मा पार्षदपति दशरथ साहू, हरिहर शर्मा,भूषण मरकाम,मोनू मानिक प्रसाद दुबे,प्रभु साहू,राजकुमार यदु,आदि प्रमुख रुप से उपस्थित थे।



