Home Blog ब्लड डोनेशन कैम्प में कलेक्टर ने किया रक्तदान,महादान के लिए लोगों को...

ब्लड डोनेशन कैम्प में कलेक्टर ने किया रक्तदान,महादान के लिए लोगों को किया प्रोत्साहित

0

Collector donated blood in blood donation camp, encouraged people for great donation

सौरभ बरवाड़/बलौदाबाजार– 1 सितम्बर 2025/छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव के अवसर पर इंडियन रेड क्रॉस सोसायटी शाखा बलौदाबाजार द्वारा सोमवार को जिला चिकित्सालय में एक दिवसीय रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। कलेक्टर दीपक सोनी ने इस शिविर में पहुंचकर रक्तदान किया। रक्तदान उपरांत इंडियन रेड क्रॉस सोसायटी द्वारा प्रमाण पत्र प्रदाय किया गया। कलेक्टर श्री सोनी ने रक्तदान को महादान बातते हुए लोगों को रक्तदान के लिए प्रोत्साहित किया।

Ro.No - 13672/140

सीएमएचओ डॉ. राजेश कुमार अवस्थी ने बताया कि रक्तदान शिविर में कुल 16 यूनिट रक्त दान से प्राप्त हुआ। उन्होंने बताया कि 18 से 65 वर्ष का व्यक्ति जिसका वजन 45 किलोग्राम तथा हीमोग्लोबिन 12.5 हो वह रक्तदान कर सकता है। एक बार मे 350 मिली रक्त ही निकाला जाता है। एक व्यक्ति साल में 4 बार रक्तदान कर सकता है। इससे किसी प्रकार की कोई कमज़ोरी नहीं आती है।

इस दौरान सीएमएचओ डॉ. राजेश कुमार अवस्थी, सिविल सर्जन डॉ अशोक वर्मा सहित अन्य अधिकारी -कर्मचारी मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here