Home Blog नकली ई- चालान धोखाधड़ी से सावधानी बरतने की जरुरत

नकली ई- चालान धोखाधड़ी से सावधानी बरतने की जरुरत

0

Need to be cautious against fake e-invoice fraud

सौरभ बरवाड़/बलौदाबाजा-, 5 सितम्बर 2025/ हाल के दिनों में छत्तीसगढ़ राज्य आरटीओ ई-चालान से सम्बंधित धोखाधड़ी के मामले बढ़ते जा रहे है जिसमें नकली ई- चालान के माध्यम से लोगों को ट्रेफिक नियम तोड़ने के बारे में झूठे सन्देश भेजकर लोगों के व्यक्तिगत जानकारी और जमा खाते से राशि चुरा लेते हैं। ऐसे धोखाधड़ी से बचने के लिए सावधान रहने की जरुरत है।

Ro.No - 13672/140

जिला परिवहन अधिकार ने बताया कि अपने वास्तविक ई चालान को जांच करने के लिए विभागीय वेबसाईट echallan.pariwahan.gov.in जाकर पे ऑनलाइन पर क्लिक कर चालान नंबर व कैप्चा कोड एवं ओटीपी डालकर चालान विवरण सम्बन्धी जानकारी प्राप्त की जा सकती है। पुलिस एवं परिवहन विभाग के प्रवर्तन अमले द्वारा जब भी ई -चालान किया जाता है, पंजीकृत मोबाइल से टेक्स्ट मेसेज आधिकारिक वेबसाईट से ही भेजे जाते हैं।किसी ई चालान मैसेज के साथ कोई लिंक मिलता है तो उस पर क्लिक न करें।किसी अजनबी को ऑनलाइन भुगतान न करें, धोखेबाज कॉल,सन्देश या एप्प के सम्बन्ध में निकट पुलिस थाना में शिकायत दर्ज करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here