Home Blog शासकीय उचित मूल्य दुकान संचालन के लिए 17 सितम्बर तक मंगाए गए...

शासकीय उचित मूल्य दुकान संचालन के लिए 17 सितम्बर तक मंगाए गए आवेदन

0

Applications invited till September 17 for running government fair price shops

रायगढ़,  छत्तीसगढ़ सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत शासकीय उचित मूल्य दुकान आईडी क्रमांक 412001081 के संचालन हेतु नवीन संचालन एजेंसी की नियुक्ति की जानी है। जिसके महिला स्व-सहायता समूह, प्राथमिक कृषि साख समितियां, अन्य सहकारी समितियां, वन सुरक्षा समिति से आवेदन मंगाए गए है। इच्छुक संस्था अपने पंजीयन प्रमाण-पत्र एवं अन्य सुसंंगत दस्तावेजों सहित निर्धारित प्रपत्र में आवेदन कार्यालय अनुविभागीय अधिकारी (रा.)रायगढ़ में 17 सितम्बर 2025 शाम 5 बजे तक कार्यालयीन समय में प्रस्तुत कर सकते है। निर्धारित तिथि के पश्चात प्राप्त आवेदन पत्रों पर कोई विचार नहीं किया जाएगा।

Ro.No - 14097/135

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here