Home Blog 14को सरयू साहित्य परिषद द्वारा भव्य अनुष्ठान,रामायण ज्ञान परीक्षा पुरस्कार एवं विविध...

14को सरयू साहित्य परिषद द्वारा भव्य अनुष्ठान,रामायण ज्ञान परीक्षा पुरस्कार एवं विविध सम्मान

0

Grand ceremony, Ramayan knowledge examination award and various honors by Saryu Sahitya Parishad on 14th

नवधा रामायण मंडप मे दोपहर दो बजे भव्य आयोजन

Ro.No - 13672/140

सौरभ बरवाड़/भाटापारा– अनुष्ठान शब्द का उल्लेख होते ही एक दिव्यता का ऐहसास होता है क्योकि अनुष्ठान के साथ जुड़ी होती है आस्था एवं विभिन्न अध्यात्मिक प्रक्रियाओं का समावेश एवं भक्तिमय भागीदारी,सरयू साहित्य परिषद द्वारा निरंतर विभिन्न आयोजनों अभियानों के माध्यम से समय समय पर जनचेतना एवं जन आवश्यकता से जुड़े बिन्दुओ पर कार्य गतिविधि जारी है,प्रकृति संरक्षण सहित विभिन्न आयामों पर कार्यरत परिषद द्वारा प्रतिवर्ष तुलसी जयंती के उपलक्ष्य मे रामायण ज्ञान परीक्षा का आयोजन वृहद अनुष्ठान स्वरुप मे किया जाता है।

ज्ञान एवं संस्कार प्रसार का अहम लक्ष्य

ज्ञान एवं संस्कार के प्रसार का अहम लक्ष्य लेकर विगत सात वर्षो से आयोजित हो रही रामायण ज्ञान परीक्षा प्रतियोगिता इस वर्ष भी विभिन्न वर्गों की उत्साह जनक भागीदारी के साथ संपन्न हुई सातवें सोपान मे पंहुचे इस महाअनुष्ठान मे दो वर्गों मे आयोजित हुई परीक्षा का पुरस्कार वितरण एवं सम्मान समारोह की कड़ी भी विविध कड़ियों के साथ संपन्न होगी।

14को पुरस्कार वितरण एवं सम्मान समारोह

14सितंबर को दोपहर दो बजे स्थानीय नवधा रामायण मंडप मे पुरस्कार वितरण के साथ ही विविध सम्मान की कड़ी भी आयोजित की गयी है जिसके तहत
कनिष्ठ एवं वरिष्ठ वर्ग मे प्रथम द्वितीय तृतीय पुरस्कार ,समस्त प्रतिभागियों को प्रोत्साहन पुरस्कार कई वर्षो तक उच्च श्रेणी प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को कीर्तिमान सम्मान 8से 14वर्ष के परीक्षार्थियों को नौनिहाल सम्मान वरिष्ठ परिक्षार्थियो को प्रेरणा सम्मान प्रमुख कार्यकर्ताओं को आधारशिला सम्मान प्रदान किए जाएंगे।

विशिष्ट जनों का आतिथ्य

ब्राम्हण समाज के समस्त प्रकल्पों की भागीदारी से आयोजित हो रहे पुरस्कार वितरण एवं सम्मान समारोह मे मुख्य अतिथि पूर्व विधायक शिवरतन शर्मा,अध्यक्षता आचार्य पं झम्मन शास्त्री,विशेष अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष अश्वनी शर्मा,पूर्व कृषि उपज मंडी अध्यक्ष सुशील शर्मा,प्रदेश भाजपा प्रवक्ता प्रमोद शर्मा पूर्व कृषक कल्याण परिषद अध्यक्ष सुरेन्द्र शर्मा की गरिमामय उपस्थिति रहेगी,परिषद एवं समस्त ब्राम्हण प्रकल्पों के वरिष्ठ जनों द्वारा पुरस्कार वितरण एवं सम्मान समारोह मे अधिक से अधिक भागीदारी निभाने की अपील की गयी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here