राजधानी में इंस्टाग्राम पर एक हैरान कर देने वाला पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है। इस पोस्ट में शनिवार को शहर में कथित रूप से न्यूड पार्टी(Nude Party) आयोजित करने की बात कही गई है। पोस्ट में पार्टी की जगह का जिक्र भी किया गया है। बताया जा रहा है कि यह पोस्ट “सिनफुल राइटर1” नामक आईडी से किया गया है। वायरल होने के बाद पुलिस ने संज्ञान लिया है और जांच शुरू कर दी है।
इंस्टाग्राम पर @sinful_writer1 नामक अकाउंट से न्यूड पार्टी का आपत्तिजनक विज्ञापन जारी किया गया है. इस पोस्ट में युवाओं को आकर्षित करने के लिए शराब, ड्रग्स और नग्नता का लालच दिया जा रहा है. वायरल पोस्ट में (शनिवार) रायपुर में आयोजन का दावा किया गया है, जहां बिना कपड़ों के एंट्री का उल्लेख है.

पुलिस आयोजकों को ढूंए रही
वहीं, पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. SSP कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, वायरल पोस्ट्स की सत्यता जांच की जा रही है और आयोजकों की पहचान हो रही है. स्थानीय निवासियों में आक्रोश है, वे इसे शहर की छवि को खराब करने वाली साजिश बता रहे हैं. समाजसेवी संगठनों ने भी विरोध जताया है. यह विवाद राजनीतिक रंग ले रहा है, जहां भाजपा और कांग्रेस एक-दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं. पुलिस का कहना है कि अगर आयोजन हुआ तो कड़ी कार्रवाई होगी.
आधुनिकता की आड़ में मर्यादा पर वार
शहर के कई होटल और क्लब संचालक युवाओं को आकर्षित करने के लिए तरह-तरह के हथकंडे अपनाते नजर आ रहे हैं। कभी भाई-बहन जैसे पवित्र रिश्ते का मजाक बनाते हुए रक्षा बंधन पर शराब परोसने का ऑफर दिया जाता है, तो कभी शादी जैसे संस्कारों की आड़ में फेक इवेंट आयोजित कराए जाते हैं। पुलिस शिकायत के बाद ऐसे आयोजनों पर कई बार रोक लगानी पड़ी है।
बताया जा रहा है कि इन आयोजनों के बहाने बड़े होटल और क्लबों में ड्रग्स और अन्य अवैध गतिविधियों का चलन भी तेजी से बढ़ रहा है, जिस पर पुलिस लगातार निगरानी रख रही है।



