Home Blog शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव का गुजरात दौरा

शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव का गुजरात दौरा

0

Education Minister Gajendra Yadav’s Gujarat visit

रायपुर / छत्तीसगढ़ के शिक्षा मंत्री श्री गजेंद्र यादव 15 सितम्बर से गुजरात प्रवास पर रहेंगे ।इस दौरान वे शिक्षा और विज्ञान से जुड़े प्रमुख संस्थानों का दौरा करेंगे और अधिकारियों के साथ बैठक भी करेंगे। कार्यक्रम के अनुसार 15 सितम्बर को श्री यादव दिल्ली होते हुए अहमदाबाद पहुंचेंगे और वहीं से भास्कराचार्य अंतरिक्ष अनुप्रयोग एवं भू-सूचना विज्ञान संस्थान (BISAG) का भ्रमण करेंगे। 16 सितम्बर को वे विजिटर ऑफ़ शिक्षा समीक्षा केंद्र और स्कूल का दौरा करेंगे तथा राज्य के अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। 17 सितम्बर को वे अहमदाबाद से रायपुर वापस लौटेंगे। इस दौरे का उद्देश्य गुजरात में शिक्षा क्षेत्र में हो रहे नवाचारों एवं तकनीकों का अध्ययन करना और उन्हें छत्तीसगढ़ की शिक्षा व्यवस्था में लागू करने की संभावनाओं पर विचार करना है।

Ro.No - 14097/135

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here