Home Blog प्रसिद्ध अधिवक्ता एवं नोटरी मुकुल झा का निधन, कानूनी जगत में शोक...

प्रसिद्ध अधिवक्ता एवं नोटरी मुकुल झा का निधन, कानूनी जगत में शोक की लहर

0

Famous advocate and notary Mukul Jha passed away, wave of mourning in the legal world

जिला अधिवक्ता संघ रायगढ़ ने जताया गहरा शोक, 15 सितंबर को नोटरी कार्य रहेगा स्थगित

Ro.No - 13672/140

रायगढ़
कानूनी जगत के लिए एक दुखद समाचार सामने आया है। प्रसिद्ध अधिवक्ता एवं नोटरी मुकुल झा का निधन दिनांक 14 सितंबर 2025 की रात लगभग 10 बजे नागपुर में हो गया। उनके निधन की खबर से अधिवक्ता समाज, शुभचिंतकों और परिजनों में गहरा शोक व्याप्त है।

परिजनों ने जानकारी दी कि स्वर्गीय मुकुल झा का अंतिम संस्कार आज 15 सितंबर 2025 को दोपहर 3 बजे मुक्तिधाम, कयाघाट रायगढ़ में संपन्न होगा।

नोटरी कार्य स्थगित, अधिवक्ताओं ने दी श्रद्धांजलि

जिला अधिवक्ता संघ रायगढ़ के उपाध्यक्ष महेंद्र सिंह यादव अधिवक्ता/नोटरी के प्रस्ताव पर, दिवंगत आत्मा की श्रद्धांजलि स्वरूप आज 15 सितंबर 2025 को नोटरी कार्य स्थगित रखने का निर्णय लिया गया। इस दौरान नोटरी अधिवक्ताओं गोपाल मिश्रा, नरेश मिश्रा, रमेश शर्मा, लाल बहादुर पटेल, नरेश पटेल, मातादीन यादव, सीएम नामदेव, उपेंद्र सतपथी, प्रेम नारायण मौर्य,शरद पांडे,दिनेश मित्तल, सुनील शर्मा एवं शपथ आयुक्त सीताराम जाटवर सहित अन्य सहयोगियों ने श्रद्धांजलि अर्पित की।

शोक संदेश

सभी अधिवक्ताओं ने एक स्वर में दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए कहा कि, “ईश्वर शोक संतप्त परिवार को इस दुख की घड़ी में धैर्य एवं शक्ति प्रदान करें।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here